फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल की लड़की ने किया मर्डर, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर चोटों के बाद दो माह की बच्ची की मौत के मामले में 11 साल की एक लड़की को गिरफ्तार किया गया है। लड़की पर आरोप है कि उसने बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला था।
विज्ञापन


मामला ओहिओ का है। पुलिस के अनुसार, जूरी व्हाइटहेड नाम की बच्ची की ब्रेन, लिवर और किडनी में गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना वाले दिन पीड़िता को उसके परिजनों ने देखभाल करने वाली एक महिला के भरोसे घर में छोड़ा था।

जब वह महिला सो गई तो 11 साल की आरोपी उसकी बेटी, बच्ची को लेकर दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। थोड़ी देर बाद वह नीचे आई और अपनी मां को जगाकर बताया कि बच्ची के साथ कुछ अनहोनी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है इस हत्या की वजह?

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना का पता चलते ही जूरी को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जांच के दौरान पता चला कि बच्ची को बुरी तरह पीटा गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में 11 साल की लड़की को आरोपी बनाया गया।

बीते सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उससे सवाल किया गया कि क्या वह अपने किए अपराध को समझती है? इसका जबाव भी उसने 'हां' में दिया। सुनवाई के बाद जज ने पहले आरोपी लड़की का मानसिक परीक्षण कराने को कहा।

ऐसे मामलों में पुलिस आरोपियों की काउंसलिंग भी कराती है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे इस मामले को सुलझाने में जुटे हैं कि आखिर इस वारदात के पीछे असली वजह क्या है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें