फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति गे, पत्नी बेहद खूबसूरत और फिर...

Thu, 20 Mar 2014 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने इसलिए अपनी नवविवाहिता पत्नी को मार डाला क्योंकि वह 'गे' था। पहले तो उसने अपनी समलैंगिकता छुपाने के लिए ही शादी की, फिर उसे लगा कि उसका ये राज उसकी पत्नी जान गई है।
विज्ञापन


शादी के कुछ ही महीनों बाद पति ने वैक्यूम क्लीनर के पाइप से अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, अपना अपराध छुपाने के लिए उसने पत्नी की लाश को आग में झोंक कर जला भी डाला।

ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के इस समलैंगिक युवक जसवीर राम गिंडे पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है।

समलैंगिकता छुपाने के लिए की थी शादी

डेली मेल के अनुसार ब्रिटेन में रहने वाले एक भारतीय मूल के बैंकर जसवीर राम गिंडे (29) ने घरवालों से अपने 'गे' होने की बात छिपाने के लिए बरखा रानी (24) के साथ शादी की।

दोनों की शादी पिछले साल मार्च में बहुत धूमधाम से भारत में हुई। आईटी में पीजी बरखा रानी ने वीजा मिलने के बाद अगस्‍त महिने में अपने पति के पास ब्रिटेन आ गई।

लेकिन एक म‍हीने बाद ही सितंबर में पुलिस को गिंडे के घर के पीछे के गार्डन से बरखा रानी के अवशेष बरामद हुए। गिंडे अपने पूरे परिवार के साथ एक ही घर में रहता था।

पत्‍नी की हत्‍या कर लाश भट्टी में झोंकी

जसवीर राम गिंडे ने पुलिस को जो कहानी बताई उसके अनुसार, उसकी पत्नी बरखा रानी ने वारदात की रात उसके साथ मारपीट की और फिर घर से चली गई।

उसके बाद उसने पुलिस को फोन किया और रानी के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई। गिंडे ने पुलिस को ये भी बताया कि यूके का वीजा हासिल करने के लिए ही बरखा रानी ने उससे शादी की थी।

हालांकि, गिंडे की कहानी पर पुलिस को संदेह हुआ बावजूद गिंडे के रिपार्ट लिखवाने के बाद पुलिस ने उस रात घर की छानबीन की, लेकिन उन्‍हें गार्डन में कुछ नहीं मिला।

पड़ोसियों ने खोला हत्या का राज

पुलिस ने अगले दिन पड़ोसियों से पुछताछ की तो उनका संदेह और गहराने लगा। पड़ोसियों ने बताया कि घटना वाली रात उन्होंने गिंडे के घर से धुआं उठते हुए देखा था, लेकिन उन्‍हें लगा कि शायद पास के शमशान का धुआं है।

हालांकि जब एक पड़ोसी ने गिंडे का दरवाजा खटखटाया और धुएं के बारे में पूछा तो गिंडे ने कहा कि वह कूड़ा-करकट जला रहा है।

पड़ोसियों से सुराग मिलने के बाद पुलिस फिर से वहां तफ्तीश करने पहुंची। पुलिस ने जब गार्डन में रखी जब भट्टी का ढक्‍कन उठाया तो उसे वहां एक इंसानी कंकाल दिखाई दिया जो बुरी तरह से जला हुआ था।

भट्टी के अंदर से पुलिस ने बरखा रानी की शादी की अंगूठी भी बरामद की, जो बाद में लैब रिपोर्ट से यह पुख्ता हो गया कि कंकाल बरखा का ही था और गला घोंटे जाने की वजह से उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन

पिता को नहीं पता था थे 'गे' किसे कहते हैं

पुलिस ने गिंडे के खिलाफ हताया का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है।

इस दौरान अभियोजक डेबोरा गाउल्ड के मुताबिक, गिंडे ने अपने एक दोस्त को बताया था कि साल 2008 के समय से ही वह पुरुषों के प्रति आकर्षित रहता था।

सुनवाई के दौरान ही रानी के पिता सुरजीत सिंह ने कोर्ट को बताया कि उन्‍हें नहीं पता था कि उनका दामाद समलैगिंक है। वह तो यह भी नहीं जानते थे 'गे' किसे कहते हैं। जब ब्रिटेन की पुलिस ने उन्‍हें 'गे' होने का मतलब समझाया तो उन्‍हें गहरा धक्‍का पहुंचा।

वहीं, पत्नी की हत्या करने से गिंडे ने इनकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें