फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गे' सेक्स के लिए करता था ट्विटर का यूज

Tue, 29 Jul 2014 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आदमी को समलैंगिक संबधों (गे सेक्स) को बढ़ावा देने का दोषी पाए जाने पर तीन वर्ष की कैद और 450 कोड़े मारने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


सउदी अरब की एक अदालत में उस आदमी पर आरोप लगा कि उसने अपने ट्वीटर अकाउंट का इस्तेमाल गे पुरुषों से सेक्स करने के लिए किया।

एक मीडिया रिपोर्ट ने बताया गया कि कि दोषी ने ट्वीटर अकाउंट के जरिए समलैंगिक अवधारणा फैलाने की कोशिश की।

वह टि्वटर के जरिए कई लोगों को समलैंगिक संबध बनाने के लिए उकसाता था। दोषी ने माइक्रोब्लागिंग साईट के जरीए कई समलैंगिक कम्यूनिटी को शामिल कर रखा था।

मोबाइल फोन में मिलीं कई अश्लील तस्वीरें

रिपोर्ट के अनुसार 24 वर्षीय व्यक्ति ट्वीट करके लोगों को गे सेक्स के लिए एक जगह बुलाता था, साथ ही गे पुरुषों से मिलने की इच्छा जताता था।

यह खबर एक स्थानीय धार्मिक पुलिस तक जा पहुंची और उसने एक अंडरकवर एजेंट के जरिये उस व्यक्ति को पकड़ लिया।

जब उसके मोबाइल फोन की तलाशी ली गई तो उसमें कई अश्लील तस्वीरें मिलीं।

इसके बाद विभाग ने उस पर मुकदमा चलाने का फैसला किया। मुकदमे में अभियोजन पक्ष ने उसे व्यभिचार के मामले में कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

'गे' सेक्स पर है कड़ा प्रतिबंध

अदालत ने उसे 450 कोड़ों की सजा सुनाई। 450 कोड़े उसे एक दिन में नहीं पड़ेंगे, बल्कि 15 सत्रों में पड़ेंगे।

गौरतलब है कि सउदी अरब समेत अन्य गल्फ कॉरपरेशन कांउसिल राज्यों बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर और यूएई में समलैंगिक संबंधों पर प्रतिबंध है।

इसके लिए कड़ी सजा का भी प्रावधान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें