फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के किए टुकड़े-टुकड़े, पीएम को भेजा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
एक गे-वेश्या ने बेहद खौफनाक वारदात को अंजाम देते हुए एक छात्र की हत्या कर दी। इसके बाद उसने छात्र के शरीर के टुकडे करके उसकी तस्वीरें कई स्कूलों और राजनीतिक दलों को ईमेल से भेज दीं।
विज्ञापन


इस घटना के सामने आने से पूरे कनाडा में सनसनी फैल गई। चीनी छात्र की हत्या के मामले में अदालत ने गे वेश्या लूका मैग्नोटा को दोषी ठहराया है।

मामजे की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने पहले बेदर्दी से छात्र को मारा और फिर उसके अंगों को काट दिया। हालांकि आरोपी ने खुद को बचाने के लिए मानसिक स्थिति ठीक न होने का बहाना बनाया लेकिन यह गलत साबित हुआ। आखिरकार उसने अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया।

'हत्या करके बनाना चाहता हूं वीडियो'

मिरर के अनुसार, लगभग एक हफ्ते तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने उसे हत्या का दोषी करार दिया। यही नहीं, आरोपी को मानव शरीर के साथ हैवानियत करने व पीड़ित की तस्वीरें और वीडियो को ईमेल करने का भी दोषी पाया गया।

इसके साथ ही उसे देश के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर को आपराधिक रूप से परेशान करने का भी दोषी करार दिया गया।

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि 32 वर्षीय आरोपी ने हत्या के दौरान जरा भी दया नहीं दिखाई। जिसके बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। साथ ही इस बात का भी जिक्र किया गया है कि 25 साल तक उसे पेरोल पर रिहा न किया जाए।

सुनवाई के दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ कि उसने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। वारदात से छह महीने पहले उसने एक ब्रिटिश जर्नलिस्ट को ईमेल भेजकर कहा था कि वह किसी की हत्या करके उसकी फिल्म बनाना चाहता है।
विज्ञापन

पैकेट में भरकर भेजे लाश के टुकड़े

अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान हत्या का पूरा वीडियो भी दिखाया गया जिसे आरोपी ने खुद इंटरनेट पर डाला था। बता दें कि वर्ष 2012 में चीनी छात्र लिन का शरीर टुकड़ों में एक बिल्डिंग के पीछे पाया गया था। साथ ही इस घटना के वीडियो दो राजनीतिक दलों और स्कूलों को भी ईमेल से भेजे गए थे।

आरोपी ने शरीर के कुछ टुकडो़ं को पैकेट में भरकर पोस्ट भी किया था। ये टुकड़े पिंक कागज में लिपटे हुए थे और उनपर कुछ नोट भी लिखा था।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी यूरोप भाग गया। हालांकि बाद में उसे बर्लिन के एक साइबर कैफे से गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान पीड़ित के पिता को बार-बार चीने से कनाडा आना पड़ता था। अब आरोपी को सजा मिलने के बाद उन्होंने चैन की सांस ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें