फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक फ्रेंड ने ही कर दिया गैंगरेप

Mon, 07 Jul 2014 04:10 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
पति कुछ दिनों के लिए बाहर गया तो वह अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने चली गई, लेकिन उसे क्या पता था कि यह उसके लिए कितना महंगा साबित होगा।
विज्ञापन


चंद दिनों बने उस फेसबुक फ्रेंड ने उसके साथ ना सिर्फ बलात्कार किया बल्कि अपने दोस्तों को भी परोसा और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।

घटना हरियाणा के जिंद की है। यहां गांव बीबीपुर में एक युवक ने अपनी फेसबुक फ्रेंड से फिल्म दिखाने का झांसा देकर अपने दो और दोस्तों के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

युवती के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पति बाहर गया तो फेसबुक फ्रेंड से गई थी मिलने

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी 21 वर्षीय एक महिला ने लगभग तीन माह पहले जींद निवासी एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था।

इसी दौरान महिला की शिवपुरी कॉलोनी निवासी रामनिवास उर्फ राज फौजी से फेसबुक पर दोस्ती हो गई।

महिला ने बताया कि रामनिवास के साथ फेसबुक पर अक्सर चैटिंग होती थी। 16 जून को उसका पति कार्य के लिए बाहर गया हुआ था।

इस दौरान रामनिवास से फेसबुक पर चैटिंग हो रही थी तो उसने फिल्म दिखाने को बोला जिससे वह उसके झांसे में आ गई।

फिल्म दिखाने का झांसा देकर बुलाया

महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव बीबीपुर के खेतों में बने कमरे में ले गया।

जब तक वह पूरे मामले को समझ पाती, इसी दौरान दो युवक मौके पर पहुंच गए। जहां पर रामनिवास तथा बीबीपुर के एक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया।

तीसरे युवक ने उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया, लेकिन उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

इस पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे खेतों में ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

बाद में उसने अपने पति से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर शिवपुरी कॉलोनी निवासी रामनिवास उर्फ राज फौजी को और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज किया है।

रेनू बाला को नहीं मालूम था कि जिसे वह भाई मानती है वही उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें