फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को खेत में खींचकर किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा-व्यवस्था का दम भरने वाली पुलिस हापुड़ में बदमाशों के आगे बेबस है। यही वजह है कि क्षेत्र में छेड़छाड़ और गैंगरेप की वारदातें बढ़ रही हैं। खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


गांव के ही दो युवक किशोरी को जबरन खेत में उठा ले गए और गैंगरेप के बाद निकल भागे। पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गैंगरेप की खबर पाकर डीएम आरके सिंह गांव पहुंचे और किशोरी के घरवालों से बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिया। एक हफ्ते के भीतर हापुड़ में गैंगरेप की तीन सनसनीखेज वारदातें हो चुकी हैं। इससे लोगों में भारी आक्रोश है।

गांव के दो लड़कों ने किया बलात्कार

मामला शनिवार की शाम का है। एक किशोरी गांव में रहने वाली अपनी सहेली के पास गई थी। लौटते वक्त रास्ते में गांव के ही पवन और रवि किशोरी को जबरन खेत में खींच ले गए। डरा धमका कर किशोरी संग रेप करने के बाद दोनों निकल भागे।

वारदात के बाद किशोरी अपने घर पहुंची और मां को घटना के बारे में जानकारी दी। रविवार को पीड़िता की मां गांव के लोगों के साथ खरखौदा थाने पहुंची और गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

सोमवार सुबह गैंगरेप का मामला जैसे ही प्रकाश में आया तो हड़कंप मच गया। डीएम आरके सिंह गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

एक हफ्ते में गैंगरेप की तीसरी वारदात

एसडीएम केबी सिंह, तहसीलदार कुमार भूपेंद्र भी गांव में पहुंचे और घटना की जानकारी ली। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए मेरठ भेजा गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि गांव का राजस्व क्षेत्र हापुड़ जिला है और पुलिस क्षेत्र मेरठ जिला है। इसलिए मेरठ के एसएसपी ओंमकार सिंह से बातचीत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कहा गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले। एक हफ्ते के भीतर हापुड़ में गैंगरेप की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले बकरी चराने गई एक किशोरी से गैंगरेप से सनसनी फैल गई थी। उस मामले में एक युवती समेत चार लोग गिरफ्तार हुए थे। दूसरी वारदात बीती रात हुई। एक किशोरी को दो युवक जंगल में उठा ले गए थे और रेप के बाद छोड़ दिया था।

पिता की हो चुकी है मौत, मां विकलांग
गैंगरेप की शिकार हुई किशेरी के पिता की करीब आठ साल पहले मौत हो गई थी। जबकि उसकी मां विकलांग है। चारा काटते समय उसका हाथ कट गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें