फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अकेली लड़की देख बाइक सवार युवकों ने किया गैंगरेप!

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में घर से बाहर निकली छठवीं की छात्रा को बाइक सवार दो युवक जबरन उठा ले गए और खेत में ले जाकर दोनों बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


छात्रा की हालत बिगड़ने लगी तो उन्होंने घटना के बारे में किसी से बोलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकले।

एक घंटे बाद छात्रा रोती हुई घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए। छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई तो हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी छात्रा के पिता को दी गई जोकि शहर में रहकर नौकरी करता है।

पीड़ित छात्रा के पिता ने इलाहाबाद जिले के बारा थाने में तहरीर दी गई। बारा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

वो चीखती रही, दरिंदे लूटते रहे आबरू

पुलिस के अनुसार, बारा इलाके का एक युवक प्राइवेट नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है, जबकि वह शहर में रहता है। रविवार रात छठवीं में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग बेटी शौच के लिए घर से अकेले निकली।

छात्रा घर से कुछ दूर पहुंची थी कि पीछे से गांव के ही भोलू सिंह ने अंधेरा और सन्नाटा देख अपने एक साथी की मदद से छात्रा को जबरन खींच कर बाइक पर बिठा लिया। दोनों उसे गांव से कुछ दूर स्थित खेत में ले गए।

छात्रा ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा अपनी आबरू बचाने के लिए बदमाशों से मिन्नत करती रहीख्‍ लेकिन दोनों उस पर टूट पड़े। दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुराचार किया।

इसके बाद दोनों किसी के सामने मुंह न खोलने की धमकी देते हुए भाग निकले। सोमवार को छात्रा के पिता ने बारा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने भोलू सिंह और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ गैंगरेप और धमकी का मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

वाराणसी: रेप के बाद गठ्ठरों के नीचे फेंका

वाराणसी के दानगंज में चोलापुर क्षेत्र के एक गांव में पंचायत ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को दो साल गांव बदर की सजा सुनाई है। उसके परिवार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। लोकलाज के भय से युवती के परिवार के सदस्यों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की।

घटना के बाद से ही युवक गांव से फरार हो गया है। इस मामले की सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण डा. एके पांडेय ने थानाध्यक्ष को मामले की जांच के लिए गांव भेजा, लेकिन किसी तरफ से कोई शिकायत नहीं आने के कारण पुलिस भी इस मामले में किसी कार्रवाई से बच रही है।

आजमगढ़ जिले के देवगांव क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी (16) चोलापुर क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहती है। वह स्थानीय कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है।

रविवार की देर शाम वह शौच के लिए गई थी, जहां नर्सरी स्कूल में पढ़ाने वाले एक शादीशुदा युवक ने उससे दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश हो जाने पर उसने उसे मृत समझ कर बाजरा के गट्ठर के बीच छिपा दिया।
विज्ञापन

होश आया तो कराहने लगी लड़की

सोमवार को किशोरी को होश आया तो वह कराहने लगी। किसी ने उसकी कराह सुनी तो सूचना गांव में फैली। ग्रामीण मौके पर पहुंचकर उसे घर ले आए। उसका एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया।

मंगलवार को इस मामले में किशोरी के घर पंचायत हुई और आरोपी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना एवं दो साल के लिए गांव बदर की सजा सुनाई, जिसे उसके परिवार वालों ने स्वीकार कर लिया।

ग्राम प्रधान का कहना है कि पंचायत की बात उन्होंने भी सुनी है लेकिन उन्हें मामले की सूचना नहीं दी गई। स्थानीय पुलिस इस मामले से इनकार कर रही है लेकिन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एके पांडेय का कहना है कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है।

एसओ को छानबीन के लिए गांव में भेजा गया है। अगर पीड़ित परिवार ऐसी घटना होने की पुष्टि करेगा तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें