फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेपिस्ट ने किया फोन, 'अपनी बेटी को ले जा'

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर पानीपत में उसके साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। हालत बिगड़ने पर किशोरी को बस में बैठाकर मुजफ्फरनगर भेज दिया गया, जहां बस स्टैंड पर परिजनों को किशोरी मिली।
विज्ञापन


आरोपियों ने किशोरी से लाखों की नकदी-जेवर भी हड़प लिए। मामले में महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि 14 दिसंबर की दोपहर उनकी 15 साल बेटी घर से ट्यूशन गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। तलाश के दौरान 16 दिसंबर को उन्हें पता चला कि किशोरी को गांव की ही एक महिला राज्जूपुर देवबंद और बुड़ीना खुर्द निवासी के साथ ट्रक में बैठाकर ले गई है।
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद बस में बैठाकर भेजा घर

किशोरी मकान बनाने के लिए घर में रखी नौ लाख की नकदी, सात तोले सोने के जेवर और दो मोबाइल भी ले गई थी। 17 दिसंबर को एक युवक ने घर से ले जाए गए मोबाइल से फोन कर परिजनों को किशोरी के मुजफ्फरनगर बस स्टैंड पर बैठे होने की जानकारी दी। इस पर परिजन बदहवास हालत में वहां बैठी किशोरी को घर ले आए।

परिजनों के अनुसार तीन दिन बाद हालत ठीक होने पर किशोरी ने आरोपी दोनों युवकों पर पानीपत में बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया। हालत बिगड़ने पर आरोपियों ने किशोरी को बस में बैठाकर मुजफ्फरनगर भेज दिया।

पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंडी थाना एसएसआई प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें