फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को पेड़ से बांध पत्नी से किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही बंगाल में गैंगरेप की घटना का बवाल थमा नहीं था कि फिर गैंगरेप की घटना से मानवता शर्मसार हो उठी। बर्दवान में हुई सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना में आरोपियों ने पति को पेड़ से बांधकर उसके सामने पत्नी के साथ गंदा खेल खेला।
विज्ञापन


कांकसा थाना क्षेत्र में देवशाला के लोहारकोंदा ग्राम निवासी आदिवासी दम्पती किसी काम से पास के कस्बे में आया था। घर लौटते समय रास्ते में दो युवकों ने रास्ता रोक दोनों की तलाशी ली और कुछ नहीं मिलने पर गुस्साए युवकों ने पति को उसके ही स्वेटर से पेड़ से बांध दिया और पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

पति ने किसी तरह से खुद को बंधन मुक्त किया और पास के गांव में जाकर लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। तुरंत ही ग्रामीण वहां पहुंचे और उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम सुकुमार मुर्मू और शिवा मुर्मू है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पीडिता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, घटना के विरोध में स्थानीय माकपा इकाई ने इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग अवरोध किया और कांकसा थाने का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्राय: हर दिन कहीं न कहीं दुष्कर्म अथवा आबरू लूटने के प्रयास की घटनाएं घट रही हैं।

दो साल पहले भी हुई इस तरह की घटना
पति के सामने पत्नी से दुष्कर्म का यह पहला मामला नहीं है। बर्दवान जिले के दुर्गापुर के पियाला इलाके में 9 सितम्बर 2012 को भी इस तरह की घटना घटी थी। पति को पेड़ में बांध कर छह युवकों ने 22 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें