गुरुवार का दिन महिला सुरक्षा के लिहाज से काला दिन साबित हुआ। जहां दिल्ली में एक युवती चलती कार में गैंगरेप का शिकार हुई वहीं वहीं मुंबई में भी चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया।
मौलवी ने मस्जिद में किया मासूम से रेप
घटना से मुंबई जैसी हाईक्लास सिटी में भी महिला सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। शहर के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली 35 वर्षीय युवती का आरोप है कि 4 लोग उसे चलती कार में खींच कर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। घटना धारावा की बताई जा रही है।
यूपी की यह हैवानियत दहला देगी आपका दिल!
पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। खबरों की माने तो आरोपियों में से एक को युवती ने पहचान लिया है। लाला नाम का युवक युवती का परिचित था। पुलिस का कहना है कि वह गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
भाई की बीवी से अवैध संबंध, हुआ कत्लेआम
पुलिस ने बताया है कि मीरा रोड पर रहने वाली घटना की शिकार युवती मंगलवार की रात लिंक रोड पर शॉपिंग के लिए निकली थी पर बाद में युवती ने शॉपिंग का मन बदल लिया और रिक्शा पकड़ बांद्रा स्टेशन जाने लगी। लेकिन रिक्शे वाले ने उसे धारावी इलाके में ही छोड़ दिया।
पढ़ें, मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट
सीनियर पुलिस अधिकारी एबी पवार ने बताया कि रात करीब 10 बजे के आसपास सफेद इनोवा कार में आए युवकों में एक युवती के परिचित लाला ने उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया। पीड़िता का कहना है कि केमार चॉक से टी जंक्शन के रास्ते में उसके साथ गैंगरेप किया गया। बाद में युवक उसे बांद्रा में पटक गए।
युवती की मेडिकल जांच कराई गई है। चिकित्सक अभी रेप की पुष्टि नहीं कर पाए हैं इसलिए पूरे मामले की हकीकत जांच के बाद ही पता चल सकेगी।