सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र में दो युवकों ने चलती कार में युवती से गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पीने को दी थी। उसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई और आरोपियों ने उसे कार में डाल दिया।
आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। दोनों आरोपी युवक फरार हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
नगर क्षेत्र की निवासी युवती द्वारा मंगलवार की शाम कोतवाली मंडी में दर्ज कराई गई गैंगरेप की रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिन पहले वह किसी केस के मामले में कचहरी आई थी। वहीं उसकी मुलाकात नुमाइश कैंप निवासी अनिल से हुई।
अनिल ने उसे वाद में मदद करने का भरोसा दिया था। मंगलवार को अमित ने फोन कर उसे केस के बारे में बात करने के लिए मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मदरसे के निकट बुलाया।