फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नाबालिग छात्रों ने बच्ची से किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के कांठ में सात साल की एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है। घटना छजलैट थाना क्षेत्र के गांव की है। खेत पर पत्तियां बीनने गई कक्षा तीन की छात्रा से उसी के गांव के दो छात्रों ने गैंगरेप किया।
विज्ञापन


आरोपी भी नाबालिग हैं, इनमें से एक कक्षा नौ में और दूसरा कक्षा दस में पढ़ता है। दरिंगदगी के बाद दोनों छात्र खून से लथपथ बच्ची को खेत में ही बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। घर नहीं लौटने पर बच्ची की खोज की गई तो वो नग्न हालत में ईख के खेत में पड़ी मिली।

पीड़िता की हालत नाजुक है, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, कक्षा तीन में पढ़ रही सात साल की यह बच्ची सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने पर पास के खेत से गन्ने की पत्ती बीनने के लिए गई थी। उसे अकेला देख गांव के ही दो छात्र वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

खून से सने थे कपड़े

दोनों उसे उठाकर पास के गन्ने के खेत में ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दरिंदगी की। दोपहर बाद तक भी जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिवार वालों को चिंता हुई। बच्ची की तलाश शुरू हुई तो गांव की एक दूसरी बच्ची ने बताया कि उसने दो छात्रों को उसे उठाकर ले जाते देखा था।

इसके बाद गांव वालों ने उस स्थान पर जाकर देखा तो मासूम गन्ने के खेत के भीतर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। उसके कपडे़ भी खून से सने थे। परिजन उसे लेकर पहले डाक्टर के पास पहुंचे फिर थाने गए। यहां होश आने पर बच्ची ने पुलिस को पूरी घटना बताई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ राहुल कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी किए जाने की बात सही पाई गई है। मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसी के साथ दोनों आरोपी छात्रों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्ची को अस्पताल भेजा गया है।

पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

बरेली पांच साल पहले घर से निकाल दी गई रामपुर की महिला को अगवा करने के बाद उसके पति ने एक सप्ताह तक इज्जतनगर में बंधकर बनाकर खुद तो हवस का शिकार बना ही लिया, उसे अपने दोस्तों को भी सौंप दिया।

पीड़िता किसी तरह सोमवार को उनके चंगुल से छूटकर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। सूचना पर पुलिस वहां से उसे थाने ले आई और रामपुर की भोट थाने की पुलिस को बुलाकर महिला को उसके सुपुर्द कर दिया।

जिला रामपुर के सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली महिला ने बताया कि हरथला कॉलोनी, मुरादाबाद निवासी ट्रक चालक सुखविंदर सिंह से सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी होने के एक साल बाद से ही उसने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट करके उसने पांच साल पहले घर से निकाल दिया था।

सुखविंदर के खिलाफ उसने मुकदमे दर्ज करा रखे हैं। वह सभी मुकदमे वापस कराना चाहता है। कई बार उसे धमकी भी दे चुका है। वह अपने मायके से 16 नवंबर को वह भोट थाना इलाके में अपनी बहन के घर मेहमानदारी में आई थी। अगले दिन वह अकेली लौट रही थी। रास्ते से सुखविंदर ने अपने दो साथियों के साथ उसे अगवा कर लिया और कार में डालकर बरेली ले आया।
विज्ञापन

नशा देकर करते रहे हैवानियत

उन्होंने उसे नशा देकर कमरे में बंधक बनाकर रखा। पति ने खुद तो उसके साथ दुष्कर्म किया ही उसे दोस्तों को भी सौंप दिया। वे सभी उसी के सामने बैठकर शराब पीते थे। उसे मारने की प्लानिंग करते थे। कहते थे कि इसे मार दो, बच गई तो उन्हें सजा दिला देगी। सोमवार की सुबह तीनों उसे कमरे में बंद करके बाहर चले गए।

नशे में थे, शायद सही से कुंडी नहीं लगा पाए। महिला के मुताबिक उसने दरवाजा अंदर की तरफ खींचा तो खुल गया। दरवाजे के आगे आंगन और दीवार थी। वह दीवार फांदकर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पहुंच गई।

सूचना पर पुलिस उसे वहां के थाने ले आई। उसको आसपास की कॉलोनियों में ले जाकर बंधक बनाए जाने वाले स्थान की तस्दीक करने की कोशिश की गई लेकिन महिला वह स्थान नहीं बता सकी। बाद में भोट थाने की पुलिस को बुला लिया गया, जहां महिला की मां ने गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी।

भोट इंस्पेक्टर मुकुंद मिश्रा ने बताया कि महिला और उसके पति में विवाद चल रहा है। वह पहले भी एक बार महिला को उठाकर ले गया था। महिला का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें