फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद तेजाब से जलाई युवती की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद के फूलपुर इलाके के महजुदवा गांव में सोमवार सुबह पुआल के ढेर पर युवती की लाश देख लोग घबरा गए। युवती को मारने के बाद उसकी लाश को तेजाब डालकर जलाया गया था।
विज्ञापन


मौके के हालात देख पुलिस को शक है कि वहां तीन या चार लोगों ने पहले शराब पी। फिर गैंगरेप के बाद युवती को जलाकर मार डाला गया। फूलपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।

महजुदवा गांव में रामबली के खेत में रखे पुआल के ढेर के चौतरफा कुत्तों को जमा देख घरेलू पशु चराने गए लोगों को शक हुआ। उन्होंने जाकर देखा तो पुआल पर किसी युवती की लाश पड़ी थी। उसके सिर्फ दोनों पैर और बायां हाथ ही सलामत बचा था। बाकी कमर के ऊपर का पूरा हिस्सा जला हुआ था।
विज्ञापन

गल गए थे युवती के कपड़े

लड़की के शरीर पर कपडे़ भी गल गए थे। खबर पाकर फूलपुर इंस्पेक्टर रामेंद्र सिंह पहुंच गए। पुलिस को मौके पर शराब की बोतल, प्लास्टिक की चार गिलास, चाकू और पास में ही लाल रंग की शॉल पड़ी मिली। युवती के पैर में रंग लगा था।

आशंका है कि वह करीब 28 या 30 साल की विवाहित युवती थी। उसे कहीं से वहां लाकर सामूहिक बलात्कार के बाद मार डाला गया था। शिनाख्त मिटाने के लिए लाश पर तेजाब डाल दिया गया।

वह जगह फूलपुर-प्रतापपुर मार्ग से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर है। युवती कौन थी, कहां की रहने वाली थी, किन लोगों ने यह हैवानियत की? यह रहस्य बना है। हत्या और सुबूत छिपाने की रिपोर्ट लिखकर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

मिर्जापुर: हाथ-पैर बांधकर महिला से गैंगरेप

मिर्जापुर में चार दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला के घर में घुसकर गांव के ही चार युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। घटना के समय महिला का पति खेत में फसल की रखवाली करने गया था। सोमवार को महिला के पति ने चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

महिला के पति ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि 11 दिसंबर की रात करीब नौ बजे वह खेत से घर लौटा, तब गांव के सुरजीत, डब्लू, रिंकू व कल्लू उसके घर से निकलकर भाग रहे थे। उसने सुरजीत को पकड़ लिया, तभी रिंकू उसे डंडे से मारने लगा और डब्लू ने तमंचा तान दिया।

डरकर उसने सुरजीत को छोड़ा तभी चारों भाग गए। उसने घर में जाकर देखा तो उसकी पत्नी निर्वस्‍त्र हालत में हाथ-पैर बंधे चारपाई पर पड़ी थी। पत्नी को बंधन मुक्त कर मुंह से कपड़ा निकाला, तब पत्नी ने बताया कि चारों लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है।
विज्ञापन

थाने जाने से रोका

सुबह को रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने जाने पर गांव और क्षेत्र के कई लोगों ने उससे सुलह-समझौता करने का दबाव बनाया और थाने जाने से रोक लिया।

वह जैसे-तैसे सोमवार को पत्नी को लेकर थाने आया और चारों आरोपियों के विरूद्ध घर में घुसकर सामूहिक दुराचार, मारपीट, जान से मारने की धमकी और एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता को महिला पुलिस के साथ डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। सभी आरोपी फरार हैं।

एसओ प्रदीप कुमार का कहना कि पीड़ित पक्ष का आरोपी पक्ष से पानी के पाइप को लेकर 11 दिसंबर को झगड़ा हुआ था। गांव में पंचायत भी हुई थी। ऐसा लग रहा है कि चार दिन बाद पेशबंदी में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें