फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'50 हजार दो, वर्ना गैंगरेप का MMS इंटरनेट पर'

Tue, 12 Nov 2013 01:57 PM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों ने एक छात्रा से गैंगरेप के दौरान उसकी अश्लील क्लिप बना ली। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगे। इसके आधार पर चार महीने तक उससे रेप किया।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने शुक्रवार को छात्रा से 50 हजार रुपए की मांग की और रुपए नहीं देने पर एमएमएस को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

अश्लील क्लिप से ब्लैकमेल करने पर MLA का साला धरा

घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है।

पीड़ित छात्रा का कहना है कि वह चरथावल स्थित डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। अप्रैल में वह घर से परीक्षा देने कॉलेज जा रही थी। जब वह एक बस स्टैंड पर पहुंची तो गांव की ही एक लड़की ने अपने मामा के लड़के के साथ उसे चरथावल तक ले जाने के लिए कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन पुरस्कार विजेता बना अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया!

उसके बाद कार में बैठते ही उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। अज्ञात स्थान पर ले जाकर दो युवकों ने उससे गैंगरेप कर एमएमएस बना लिया।

उसने बताया कि दोनों आरोपी एमएमएस को सार्वजनिक करने की धमकी देकर तभी से उसकी अस्मत से खिलवाड़ करते आ रहे हैं। आरोपियों ने क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उससे 50 हजार रुपए की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें