इसपर जब शनिवार को एक नर्सिंग होम पर दिखाया गया, तो वहां लेडी डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि दोनों बच्चियों के साथ रेप हुआ है। इसके बाद वे बड़ौत कोतवाली पहुंचे। वहां एसपी जितेंद्र शाही ने उनसे जानकारी ली और रात में ही रिपोर्ट दर्ज हो गई।
विज्ञापन
परचून की दुकान करने वाले लड़कियों के पिता का कहना है कि दोनों बच्चियां सिर्फ इतना बता पा रही हैं कि एक युवक उन्हें ले गया था। घटनास्थल के बारे में पूछे जाने पर घर के पास खाली पड़े प्लॉट की ओर इशारा करती हैं।
दोनों की हालत इतनी खराब है कि ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं। बड़ी बेटी को जिला अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिन युवकों पर शक हैं, उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
किशोरी से गैंगरेप, मासूम से दरिंदगी
यूपी में फिर बलात्कारियों के कुकृत्य से मानवता को शर्मसार होना पड़ा। मुजफ्फरनगर में दरिंदो ने सात साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया तो एटा में घर से किशोरी को उठाकर रेप किया।
इटावा में युवती तो उन्नाव में किशोरी से दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। जबकि बड़ौत में दो मासूम बहनों के साथ बलात्कार किया गया तो कुशीनगर में बारात देखने गई नाबालिग दरिंदे का शिकार बनी।
एटा में शनिवार शाम घर के बाहर पशुओं को चारा खिलाते समय आरोपी एक किशोरी को उठा ले गया और घर से कुछ दूर जाकर एक नाले पर दुष्कर्म किया। किशोरी के हल्ला मचाने पर पहुंचे लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर रविवार शाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंच गए।
दुष्कर्मियों से फिर शर्मसार हुआ यूपी
थाना नयागांव के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी घर के बाहर पशुओं को चारा डाल रही थी। तभी आरोपी फर्रुखाबाद थाना मेरापुर के गांव नगला कोठी निवासी सचिन आ धमका और जबरदस्ती उसे वहां से उठा ले गया।
उसके साथ दुष्कर्म किया। हल्ला मचाने पर लोग और किशोरी का पिता मौके पर जा पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया। बताते हैं कि पीड़ित किशोरी के घर के सामने बर्फ बनाने की फैक्ट्री है, जिस पर आरोपी सचिन व उसका भाई काम करता है।
पीड़िता के भाई ने रविवार शाम घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा कर गैंगरेप
वहीं, उन्नाव में मां के साथ उर्स में जा रही किशोरी को तमंचे के बल पर गांव के ही तीन युवकों ने अगवा कर लिया। सूनसान स्थान पर लेकर तीनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर उसे झाड़ी में फेंककर फरार हो गए।
पीड़िता जैसे-तैसे घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शनिवार की शाम अपनी मां के साथ उर्स में जा रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर तीन युवक आए और असलहों के बल पर जबरन किशोरी को बाइक पर बैठाकर फरार हो गए।
गैंगरेप के बाद की पिटाई
गांव से करीब दो किमी दूर ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई भी की। किशोरी बेहोश हो गई तो तीनों युवक उसे झाड़ियों में फेंककर भाग निकले।
होश आने पर जैसे-तैसे किशोरी घर पहुंची। उसने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही राहुल, नरेश और संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। तफ्तीश और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने सात साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रतनपुरी थाने पर रविवार शाम क्षेत्र के एक पीड़ित ने बच्ची के साथ गैंगरेप के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उसकी सात साल की बच्ची रविवार सुबह बाग में गई थी। आरोप है कि वहीं पर गांव के दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी और सीओ फुगाना एसके शर्मा ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।