फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में यौन अपराधों का सिलसिला लगातार जारी

Fri, 11 Jul 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी घटना मुजफ्फरनगर के नईमंडी थानाक्षेत्र की है। यहां एक गांव में कक्षा चार की छात्रा को घर से अगवा कर दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं विरोध करने पर मासूम की बेरहमी से पिटाई भी की गई।
विज्ञापन


आरोपी उसे बदहवास हालत में गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया है।

नईमंडी थानाक्षेत्र की आठ वर्षीय बच्ची मंगलवार रात छत पर सोई हुई थी। रात में दीवार फांदकर एक व्यक्ति घर में दाखिल हुआ। हाथ से बच्ची का मुंह दबाकर उसे उठा ले गया। गांव से सटे खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

मासूम के साथ जमकर मारपीट

विरोध करने पर मासूम के साथ जमकर मारपीट की। बुधवार तड़के गांव के बाहर छोड़कर चला गया। डगमगाते कदमों से बच्ची को आते देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।

लोगों ने घटना की जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन बच्ची बेहोश हो गई। मामले का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस को दो ग्रामीणों ने बताया कि रात के वक्त कंधे पर लादकर बच्ची को ले जाते हुए उन्होंने एक अंजान व्यक्ति को देखा था।

अपना बच्चा ले जाने की बात सोचकर उस पर शक नहीं हुआ। पुलिस ने डॉग स्क्वाड से आरोपी की छानबीन की। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।

महिला होमगार्ड के बेटे ने किया रेप

अ‌खिलेश के यूपी में महिलाओं पर हो रहे यौन अपराधों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामले बुलंदशहर, खुर्जा और मुजफ्फरनगर के हैं।

बुलंदशहर में महिला थाने में तैनात एक महिला होमगार्ड के बेटे पर पड़ोसी नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप है। पीड़ित लड़की की मां कार्रवाई न होने पर बुधवार को एसएसपी से मिली।

एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।

एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज

बता दें कि शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग लड़की की मां बुधवार को एससएपी से मिली और महिला थाने में तैनात महिला होमगार्ड के बेटे पर अपनी बेटी के साथ रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

महिला का कहना था कि होमगार्ड का बेटा दो दिन पहले उसकी बेटी को रात में जबरन घर से उठा ले गया।

कोतवाली पुलिस ने शिकायत के बाद होमगार्ड के बेटे को पकड़ लिया और दबाव बनाकर लड़की को बरामद कर लिया लेकिन लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और महिला होमगार्ड के कहने पर उसके बेटे को छोड़ भी दिया।

एक दारोगा का बेटा भी छेड़छाड़ में नामजद

महिला की शिकायत पर एसएसपी ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए। उसके बाद आरोपी राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रेप की शिकार लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसकी स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है।

वहीं, गुलावठी थाने के एक दारोगा का बेटा भी लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में नामजद है। उसके खिलाफ एसपी सिटी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

वह भी एक लड़की को रेप करने और अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने का की धमकी दे रहा था। परिजनों को जान से मारने की कई बार धमकी दे चुका है लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से रेप की कोशिश

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व दबंग ने घर में घुसकर किशोरी से दरिंदगी की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। दोनो पक्षों की पंचायत में समझौता न होने पर बुधवार को पीड़िता की मां ने नामजद तहरीर दी। बताया गया कि किशोरी पिछली छह जुलाई को घर पर अकेली थी।

आरोप है कि एक दबंग घर में घुस आया और लड़की रेप की कोशिश करने लगा। पीड़िता की मां का आरोप है कि किशोरी के शोर मचाने और ग्रामीणों को आता देख युवक भाग गया।

चार दिन से दबंग समझौते के लिए पंचायत कर रहा है, लेकिन पीड़िता की मां ने समझौते से इनकार कर दिया। एसएचओ सुधीर त्यागी का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें