फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार

Sun, 09 Mar 2014 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दरिंदों ने खुर्जा में एक दलित युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। युवती अपने परिचित एक युवक के साथ बाइक पर मौसी के घर जा रही थी।
विज्ञापन


हाईवे के किनारे एक बाग में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों खलसिया निवासी शकीजान और तारून को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन फरार हैं।

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती शनिवार को साढ़े तीन बजे परिचित युवक के साथ बाइक से अपनी मौसी के घर जा रही थी।

सीओ शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हाईवे पर शनिवार को एक डेयरी के सामने अचानक बाइक खराब हो गई। युवक मैकेनिक को लेने चला गया। इस बीच युवती बाग में शौच के लिए चली गई। तभी वहां पांच आवारा युवक पहुंचे और युवती से गैंगरेप कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने परिचित युवक, परिजनों और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। एसएसपी उमेश कुमार सिंह का कहना है कि युवक और युवती दोनों बाग में संदिग्ध अवस्था में थे। यह देख आरोपियों ने युवती से गैंगरेप किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें