फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली सी बात पर झगड़ा, एक घूंसे ने ली जान

Wed, 26 Feb 2014 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उस भले इंसान ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसे नेक सलाह के बदले में अपनी जान गवांनी पड़ेगी।
विज्ञापन


मामला इंगलैंड के नजदीक बोर्नेमाउथ इलाके का है। यहां सड़क चलते 40 वर्षीय ऐन्ड्रयू यंग को फुटपाथ पर साइकिल न चलाने के लिए नौजवान की दी गई नसीहत महंगी पड़ी।

ऐन्ड्रयू कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक फुटपाथ पर साइकिल चलाता हुआ गुजरा। ऐन्ड्रयू ने युवक से कहा कि उसे फुटपाथ की बजाय सड़क पर साइकिल चलानी चाहिए, ताकि पैदल चल रहे लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन


इस सलाह पर साइकिल सवार ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन उसके दोस्त लुइस गिल ने यंग को एक जोरदार घूंसा मुंह पर दे मारा।

मुक्के के एक ही वार से यंग धरती पर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इसके तुरंत बाद ही साइकिल पर सवार वो लड़का और उसका दोस्त लुइस गिल वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


लोगों ने जब ऐन्ड्रयू को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल ऐन्ड्रयू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने जांच में पाया कि साइकिल सवार लड़के का दोस्त कोई और नहीं बल्कि उस एरिया का नामी चोर है। कोर्ट ने गिल को साढ़े चार साल कैद की सजा सुनाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें