एक अखबार के क्राइम रिपोर्टर को पांच डकैती की घटनाओं को अंजाम देने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उसने लगभग छह लाख 90 हजार रुपए लूटे हैं।
नोवेले रिपब्लिक से सेवानिवृत्त हुए 62 वर्षीय पत्रकार ने फ्रांस के ब्लोइस में कुछ स्टोर्स में डकैती की।
'चाचा ने मुझसे कई बार किया गंदा काम'
हफ पोस्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति चोरी करने में माहिर लगता है। वह तकनीकी तौर पर कुशल व्यक्ति है। वह भेष बदलकर वारदात करता था।
पुलिस ने बताया कि जब उसे गिरफ्तार किया गया, तब वह एक जगह डकैती करने की तैयारी में था। तब उसने एक मुखौटा और नकली मूंछ लगाई हुई थी। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई है।
शादी के लिए ड्रामा: बंधक बना गर्लफ्रेंड के कपड़े उतरवाए
आरोपी पत्रकार ने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक संकट से जूझ रहा था, इसलिए उसे यह कदम उठाना पड़ा।