फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीना बोरा का ही था जंगल में मिला कंकाल

Thu, 19 Nov 2015 11:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो महीने पहले सामने आए शीना बोरा हत्याकांड में रायगढ़ के जंगल से बरामद कंकाल कंकाल शीना बोरा का की था। फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन


शीना बोरा हत्याकांड की जांच कर रही फोरेंसिक टीम ने गुरुवार को इस बात की भी पुष्टि की शीना बोरा की हत्या गला घोंटकर की गई थी।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने सितंबर में जंगल में मिले अवशेषों की से डीएनए टेस्ट करने के लिए सीबीआई को सौंप दिए थे। इसके बाद सीबीआई अवशेषों को दिल्ली के एम्स की फोरेंसिक टीम को जांच के लिए भेजा था।
Trending Videos
विज्ञापन

कैसे और कब हुई थी शीना की हत्या?

शीना बोरा की हत्या उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी और सौतेले पिता संजीव खन्ना ने 24 अप्रैल 2012 को मुंबई में की थी जैसा कि उन्होंने पुलिस की जांच में कुबूल किया था।

शीना बोरा की हत्या चलती कार में गला घोंटकर की गई थी और उसके बाद उसके शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया था। आपको बता दें कि ड्राइवर ने पूछताछ में लोनावला में किसी जली हुई लाश को दफनाए जाने की जानकारी दी थी।

कार में हत्या के बाद लाश समेत कार घर ले जाई गई थी और वहां रात भर गैराज में खड़ी रही। अगली सुबह लाश को रायगढ़ के जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जलाया गया था। इसके बाद लाश को एक गढ्ढा खोदकर दफना दिया गया था। 23 मई 2012 को इंद्राणी की बेटी शीना बोरा का शव रायगढ़ से बरामद हुआ था।

वह मुंबई में रहती थी और अचानक गायब हो गई थी इंद्राणी मुखर्जी ने पुलिस को बताया है कि शीना उसकी बहन नहीं बल्कि उसकी बेटी थी। वहीं इंद्राणी मुखर्जी के बेटे मिखाइल बोरा ने भी कहा है कि शीना उसकी मौसी नहीं बल्कि बहन थी। इस मामले में इंद्राणी को 31 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें