सेटलमेंट विभाग में पटवारियों के 242 पदों के लिए करीब पौने दो लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। प्रदेश में किस कद्र बेरोजगारी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पटवारी के एक पद के लिए सात सौ से ज्यादा आवेदन आए हैं। विभाग ने कुछ दिन पहले ही रिक्त पद भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
इसमें एक लाख 70 हजार उम्मीदवारों ने कार्यालय में फार्म जमा करवाए हैं। मजे की बात तो यह है कि आवेदन करने वालों के लिए 12वीं पास योग्यता रखी गई थी, लेकिन इसमें 12वीं पास कम एम, बीएड और एमएससी के ज्यादा आवेदन आए हैं। पटवारियों के रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा 25 नवंबर को होगी।