फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू टोना करने के शक में पांच महिलाओं का किया कत्ल

Sat, 08 Aug 2015 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में एक बार फिर जादू-टोने के शक ने पांच और महिलाओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। झारखंड की राजधानी के काजिंया गांव में कुछ गांववालों ने पांच महिलाओं को डायन होने के शक पर उनकी हत्या कर डाली।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात की है। एसपी देहात राजकुमार लाकरा ने कहा कि शुक्रवार देर रात गांव के कुछ लोगों के समूह ने लाठी-डंडो और धारदार हथियार से महिलाओं की हत्या कर दी।

पुलिस का कहना है जादू-टोना के शक में महिलाओं की हत्या की गई है, पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई। पुलिस ने शनिवार को मौके-ए वारदात से शवों को बरामद कर दिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

मालूम हो कि अभी हाल ही में 160 ऐसे मामलों में से 54 महिलाओं की जादू-टोने के शक में हत्याएं कर दी गई। वहीं 2001 से 2013 तक कुल 400 महिलाओं की इसी मकसद से हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के एक अनुमान के मुताबिक 2000 से 2012 तक 2,097 हत्याएं हो चुकी हैं।

वहीं लगातार हो रही हत्या की घटनाओं पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास ने कहा कि आज भी जादू-टोना को लेकर इस तरह की घटानाएं निदंनीय हैं समाज को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें