फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण मामलाः सनाउल्ला पर पांच हजार का इनाम

Tue, 12 Aug 2014 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा क्षेत्र की युवती से गैंगरेप और धर्मांतरण के मामले में नामजद आरोपी सनाउल्ला की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। वहीं, दूसरे आरोपी शानू की तलाश में पुलिस की सात टीमों के अलावा क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने थाना खरखौदा पर नवाब, सनाउल्ला आदि के खिलाफ अपहरण कर गैंगरेप और धर्म बदलने का केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस नवाब और दो महिलाओं के अलावा धर्मांतरण का फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विवेचना में सामने आया नया आरोपी कलीम भी जेल पहुंच गया है। सोमवार को एसएसपी ओंकार सिंह ने बताया कि सनाउल्ला युवती के गांव ही है। उसके खिलाफ सीआरपीसी की धारा-82 के तहत कार्यवाही की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की सूचना पर इनाम का ऐलान

सनाउल्ला की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। केस का दूसरा आरोपी शानू भी युवती के गांव का है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीन अगस्त को जिस समय यह प्रकरण सामने आया, तब आरोपी सनाउल्ला इलाके में ही मौजूद रहा था। शानू भी उस समय युवती के गांव में ही था। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।

केस दर्ज होने के दो दिन बाद सनाउल्ला और शानू गायब हो गए थे। सनाउल्ला की सर्विलांस के माध्यम से अंतिम लोकेशन दिल्ली में मिली थी, जबकि शानू की हापुड़ में। अब इन दोनों की सर्विलांस से भी कोई लोकेशन नहीं मिल रही है।

पुलिस अफसरों का कहना है कि दोनों आरोपियों ने अपने फोन बंद कर रखे हैं। ये किसी दूसरे फोन से भी संपर्क नहीं कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें