फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबंध बनाने की ऐसी सजा सुनकर कांप जाएंगे आप

Sat, 10 May 2014 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच युवकों ने वेलेंटाइन डे की एक पार्टी में हिस्सा लिया था। उस पार्टी में वे लोग लड़कियों के साथ शराब पीते और डांस करते हुए पाए गए थे।
विज्ञापन


उन पांच युवकों को 32 साल कैद और 4,500 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है।

दरअसल, उनका गुनाह भी यही है कि वे वेलेंटाइन डे की पार्टी में गए और वहां अजनबी लड़कियों के साथ शराब पीते और उनके साथ संबंध बनाते पाए गए।

इतना ही नहीं वे युवक उन लड़कियों के साथ डांस भी कर रहे थे।

अजनबी युवतियों से रिश्‍ता रखने की है मनाही

डेली मेल के अनुसार, घटना सउदी अरब की है। जहां बीती 14 फरवरी को बुरैदा कासिम प्रांत के अल-फारूक इलाके में पुलिस ने एक मकान की तलाशी ली।

इस मकान में पांच पुरुष और छह युवतियां वेलेंटाइन डे की पार्टी मनाते हुए मिले थे।

पुलिस ने पांचों पुरुषों को अजनबी युवतियों से रिश्‍ता रखने और शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

हालांकि छह महिलाओं को अब तक कोई सजा नहीं सुनाई गई है। उनके बारे में अदालत का फैसला अब तक नहीं आया है।
विज्ञापन

हर व्यक्ति के लिए जरूरी है शरियत कानून

उल्लेखनीय है कि सउदी अरब में शरियात कानून का पालन हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। इनका पालन कराने के लिए एक विशेष संगठन बनाया गया है।

इसके सदस्‍य सुनिश्‍िचत करते हैं कि लोग वेलेंटाइन डे जैसे पश्‍िचमी प्रभावों से बचे रहें। इसके साथ ही यह संगठन शराब और ड्रग्‍स के व्‍यापार के भी खिलाफ है।

इसके अलावा साथ घूम रहे पुरुष-महिला का आपस में रिश्‍ता होना जरूरी है। यह संगठन सुनिश्‍िचत करता है कि महिलाएं हमेशा बुर्का पहनें और सार्वजनिक स्‍थानों पर धूम्रपान न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें