फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे क्रेजी क्रिमिनल्स शायद ही देखे होंगे आपने!

विज्ञापन
विज्ञापन
हमारे आसपास कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वे अपराधी हैं या किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं, लेकिन उनके खामोश चेहरे के पीछे छिपा होता है एक खूंखार अपराधी।
विज्ञापन


वहीं कुछ अपराधी ऐसे होते हैं जिनकी हरकतें लोगों को गुदगुदाती भी हैं और उन्हीं हरकतों के चलते वे सलाखों के पीछे भी पहुंचे हैं। पढ़िए ऐसे चार क्रेजी अपराधियों की कहानी:

1: प्रपोज करने के लिए उतार दिए कपड़े
फ्लोरिडा के रहने वाले थॉमस एडवर्ड ने अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए बेहद खास तरीका अपनाया और आधी रात को उस घर के बाहर पहुंच गया जिसे लड़की ने अपना बताया था।
विज्ञापन


एडवर्ड ने दरवाजे खटखटाया और बिना इंतजार किए कि दरवाजा कौन खोलेगे उसने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। उसने ऐसा इसलिए किया ताकि वह एक खास अंदाज में  अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर सके।

हालांकि उसे तब झटका लगा जब दरवाजा किसी और महिला ने खोला। वह महिला एडवर्ड और उसकी प्रेमिका दोनों को नहीं जानती थी। फिर भी वह रूका नहीं ओर उसने अपनी पैंट भी उतार दी। उसकी हरकतें देखकर महिला ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस के आने के बाद भी आरोपी ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं और उसने पुलिसकर्मियों के ऊपर थूक दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

2: वेश्या के खिलाफ कर दी शिकायत

इंग्लैंड के बर्मिंघम में एक व्यक्ति ने एक वेश्या के खिलाफ ‌शिकायत दर्ज कराने के लिए इमरजेंसी नंबर पर फोन कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह वेश्या के खिलाफ इसलिए केस दर्ज करवाना चाहता ‌है क्योंकि वह उतनी सुंदर नहीं है जैसा उसने दावा किया था।

लिस्टवर्स के अनुसार, उसकी इस हरकत पर पुलिस ने उसे शांत रहने की चेतावनी भी दी लेकिन वह नहीं माना। उसने वेश्या को बदसूरत करार देते हुए उसे होटल से जाने को कहा। जिसके बाद उन दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई।

इंग्लैंड के कानून के मुताबिक वहां वेश्यावृत्ति वैध है इसलिए महिला कानूनी तौर पर बच गई जबकि आरोपी व्यक्ति को सेक्स के लिए जबरदस्ती करने और बिना वजह पुलिस को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके इस कारनामे के लिए उसे छह माह की जेल भी हो गई।

3: बीच सड़क पर नग्न होकर करने लगा डांस

शिकागो में टॉम कार्डियो नाम का शख्स उस वक्त मुसीबत में पड़ गया जब उसने कार से जाते समय देखा कि एक नग्न व्यक्ति बीच सड़क पर डांस कर रहा है।

उसने देखा कि वह व्यक्ति सड़क पर गोल-गोल घूम रहा है और अचानक उसकी कार की ओर भागने लगा। टॉम को जब तक कुछ समझ आता, वह व्यक्ति तेज छलांग लगाकर उसकी कार की दाहिनी विंडस्क्रीन पर लटक गया।

उसके शरीर से खून बह रहा था। टॉम ने कार रोक दी और पुलिस को फोन किया। तब तक आरोपी उससे कुछ दूर चला गया। पुलिस अधिकारियों ने मौक‌े पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति सड़क किनारे गंदा पानी पी रहा है।

जांच के बाद पता चला कि आरोपी को नाम सेम स्केर है। उसकी हरकतों के चलते पहले भी उसे गिरफ्तार किया जा चुका था इसलिए उसे पहचानने में पुलिस को देर नहीं लगी।
विज्ञापन

4: फायरमैन ने पहनी महिला की ड्रेस और फिर

ओहिओ में एक फायरमैन को शरारत सूझी और उसने सुनहरे बालों वाली महिला का रूप धारण कर लिया। उसने एक विग पहन ली और बिकनी के साथ दो गुब्बारों में पानी भरकर स्तन भी बना लिए।

46 वर्षीय फायरमैन स्टीवन कोल को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह हेरिटेज ओक पार्क के बाहर अपना ट्रक चलाकर जा रहा था।

हालांकि उसे उसके ड्रेस के लिए नहीं बल्कि उसके व्यवहार के लिए गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, आरोपी कोल ने इलाके के कई बच्चों को अपने नकली स्तनों के प्रति रिझाने की कोशिश कर रहा था, जिसकी शिकायत कुछ परिजनों ने पुलिस से की थी।

पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तब वह बुरी तरह नशे में धुत होकर ट्रक चला रहा था। उसके पास से बियर की एक बोतल और जिम बैग में महिलाओं के कपडे़ भी बरामद ‌हुए। बाद में पुलिस को पता चला कि आरोपी व्यक्ति एक गे पार्टी में जा रहा था जहां उसे महिला बनकर डांस करना था। इस कांटेस्ट में 10 हजार डॉलर (621150 रुपए) का इनाम रखा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें