फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, तीन सनकी आशिकों के रूह कंपा देने वाले कांड

विज्ञापन
विज्ञापन
इश्क में लोग क्या कुछ नहीं कर बैठते। कोई जान लेने पर उतर आता है तो कोई अपनी जान गवां बैठता है। कुछ आशिकों की हरकतें ऐसी होती हैं कि इंसानियत भी शर्मसार हो जाती है। पढ़िए ऐसे ही तीन आशिकों की कहानी:
विज्ञापन


1: प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए से क्या किया?
प्रेमिका के छोड़ने से नाराज एक व्यक्ति ने उससे बदला लेने की ठान ली और एक दिन मौका पाकर उसकी वोडका में ब्लीच जेल मिला दिया।

मामला इंग्लैंड का है। आरोपी ली ओस्लर (35) ने अपनी प्रेमिका सराह सुदरलैंड (34) ने ब्रेकअप होने के दो महीने बाद ही एक पार्टी में इस हरकत को अंजाम दिया। यह पार्टी बच्चों के लिए आयोजित की गई थी।

उसने पूर्व प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए फ्रिज में रखी वोडका में ब्लीच मिलाकर रख दिया। सराह ने जब इसे पीया तो पहले उसे काफी अच्छा लगा लेकिन बाद में उसकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन


वोडका पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे और उसे गंभीर रूप से डायरिया हो गया। जब आरोपी ने अपने कारनामे को कबूल किया तो हड़कंप मच गया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां उसे 8 महीने की जेल की सजा हुई।

2: पत्नी ने की प्रेमी की तारीफ, सरेआम किया कांड

एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी पर शॉपिंग मॉल के अंदर सरेआम चाकू से हमला कर दिया। उसने ऐसा तब किया जब मॉल में गुजरते वक्त उसकी पत्नी ने ताने देते हुए कहा कि उसका नया प्रेमी बिस्तर पर ज्यादा अच्छा है।

डेली मेल के अनुसार, मामला ब्रिस्टल का है। जहां आरोपी डेविड बैरो (46) ने चुपके से अपनी 19 वर्षीय पत्नी निकोलेट का पीछा किया और मॉल में जब वह अपने नए प्रेमी से मिल रही थी तो वह उनके समाने आ गया। हालांकि इसके बाद वह वहां से जाने लगा तभी उसकी पत्नी ने उसे ताना मारते हुए नए प्रेमी की तारीफ कर दी जोकि उसे बुरी लग गई।

गुस्से में उसने पत्नी के प्रेमी पर चाकू से कई बार हमला किया। जिससे उसके लिवर पर गंभीर चोटें आईं। आरोपी ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद उसे साढ़े चार साल की कैद की सजा सुनाई गई है।

3: करोड़पति प्रेमिका की हत्याकर बाथटब में डुबोया

एक ब्रिटिश व्यवसायी ने अपनी करोड़पति प्रेमिका को नशे की हालत में एक होटल में मार डाला। प्रेमिका की हत्या के बाद वह कमरे के दरवाजे पर 'डू नॉट डिस्टर्ब' का बोर्ड लगाकर वहां से फरार हो गया।

मामला पे‌रिस का है। मृत महिला किंगा लेज तीन साल से आरोपी के साथ थी और उसके रिश्ते में कई बार दरार आ चुकी थी। उसने इस बारे में अपनी एक दोस्त को मैसेज करके बताया था कि अगर उसकी मौत हो जाए तो उसका जिम्मेदार उसका प्रेमी इयान ग्रेफिन होगा होगा। वह उससे बहुत डरती थी।

लेज का शरीर निर्वस्‍त्र हालत में होटल के बाथरूम में बाथटब पर मिला था। उसके शरीर पर करीब 92 निशान ऐसे थे जिनसे अनुमान लगाया जा सकता था कि उसे बुरी तरह जलाया भी गया है।
विज्ञापन

दीवारों पर लगा था खून

कमरे की दीवारों पर खून लगा हुआ था और ण्‍ेसे भी निशान थे जिससे पता चल रहा था कि उसे मारने के लिए स्टेन गन का इस्तेमाल किया गया है।

लेज ने अपने दोस्तों को बताया था कि उसके प्रेमी और उसके बीच गाली-गलौच और मारपीट आम बात हो गई है। उसका प्रेमी उसे भारी मात्रा में ड्रग्स देता था। उसे पहले ही इस बात का अहसास हो गया था कि उसका प्रेमी उसे मारना चाहता है।

लेज की लाश मिलने के बाद आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि वह हत्या के आरोप को नकारता रहा। उसने कोर्ट में कहा कि उसकी प्रेमिका किसी बीमारी के चलते मर गई थी। हालांकि अभी भी मामले की सुनवाई जारी रहेगी। अगर उसे दोषी करार दिया जाता है तो उसे कम से कम 30 साल कैद की सजा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें