फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वकील को मारी गोली, जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में डीएवी के पूर्व छात्र नेता और वकील विक्की ठाकुर को मंगलवार दोपहर कॉलेज हास्टल के पास बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी।
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में विक्की खुद बाइक चलाते हुए करीब 10-15 कदम दूर बनी पुलिस चौकी पहुंचे। वहां खड़े छात्र नेता, वकील और पुलिसकर्मी उन्हें उर्सला अस्पताल और फिर रीजेंसी ले गए। डॉक्टर के मुताबिक अब हालत खतरे से बाहर है।

उधर, गुस्साए वकीलों ने कचहरी में कामकाज ठप कर नारेबाजी की। रीजेंसी में एसएसपी शलभ माथुर ने भी साथ मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही वारदात में शामिल लोग गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन

लहूलुहान हालत में खुद पुलिस चौकी पहुंचा विक्की

कोतवाली इंस्पेक्टर हरीराम वर्मा ने बताया कि विक्की ठाकुर के भतीजे अमित सिंह ने अपनी तहरीर में पांच लोगों को नामजद किया है। इनमें डीएवी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद राज त्रिपाठी उर्फ छोटू, छात्र नेता बंटी सेंगर, छात्र नेता एवं वकील मोहित श्रीवास्तव, बउवन करिया, मुन्नू चौरसिया हैं।

इन पर आईपीसी की धारा 307(जानलेवा हमला) और षडयंत्र(120बी) लगाई गई है। घटना के पीछे न्यू आजाद नगर में तीन बीघे जमीन पर कब्जे और चकेरी के एक कत्ल के मामले में गवाह होने को वजह बताया गया है।  पुलिस ने प्रथम दृष्टया इन्हें ही आरोपी मानकर दबिश के लिए टीमें लगा दी हैं। इधर, एसएसपी ने पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को गिरफ्तारी में लगा दिया है।

विकास सिंह उर्फ विक्की ठाकुर(32) ग्वालटोली परमट निवासी रामशंकर सिंह के छोटे बेटे हैं। बड़े भाई अनिल ने बताया कि विक्की कचहरी जाने के लिए घर से बाइक लेकर निकले थे। डीएवी हॉस्टल से थोड़ा आगे हैंडपंप के पास पल्सर सवार दो युवकों ने पीछे से गोली मार दी।

जमीन पर कब्जा और कत्ल के मामले में गवाही का विवाद

गोली कमर में लगी और पेट के दूसरे हिस्से से बाहर निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लहूलुहान विक्की चिल्लाया और बाइक की स्पीड बढ़ाकर किसी तरह पुलिस चौकी तक जा पहुंचा।

इधर, फायरिंग और विक्की को लहूलुहान देख चौकी के पास खड़े छात्रनेता नीरज पांडेय ने पुलिसकर्मियों को आवाज दी। तब तक काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। पहले उर्सला और बाद में रिजेंसी ले जाया गया।

रिजेंसी अस्पताल में डॉक्टर को विक्की ठाकुर का खून रिसाव रोकने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा। करीब दो घंटे बाद खून बंद हुआ। दोनों जगह छात्रनेताओं और वकीलों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया।

बवाल की आशंका पर कोतवाली, स्वरूपनगर, काकादेव, नजीराबाद, फजलगंज, बिठूर, पनकी, कल्याणपुर थाने की फोर्स अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन

पांच नामजद लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ नजीराबाद संजीव कुमार दीक्षित, कोतवाली सीओ जितेंद्र श्रीवास्तव ने छात्रनेताओं, बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को समझाया। सभी को कड़ी कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।

परिजनों और दोस्तों ने पहुंचे पुलिस अफसरों के सामने मोहित श्रीवास्तव, बउवन करिया, मुन्नू चौरसिया, अन्नू शर्मा, बाबा राजीव सक्सेना से विवाद का जिक्र किया। आरोप लगाया कि बिधनू के स्वर्ण जयंती विहार में तीन बीघे जमीन पर कब्जे को लेकर विक्की से विवाद है।

साथ ही बताया कि चकेरी में एक कत्ल हुआ था, जिसमें विक्की गवाह है। गवाही के चलते ही आरोपी पक्ष को सजा हुई है। इसमें भी विक्की को धमकी दी गई थी। दूसरी ओर कोतवाली सीओ जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि विक्की ठाकुर से कुछ लोगों की पुरानी रंजिश है। यह रंजिश छात्र राजनीति और लायर्स चुनाव के समय भी सामने आ चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें