फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक-बधिर गैंगरेप: शादी से पहले भी लूटी थी अस्मत

Mon, 02 Dec 2013 04:35 PM IST
अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में शामली जिले के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज की पत्नी से गैंगरेप मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। इसमें 25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 25 में से एक आरोपी ने महिला से शादी पूर्व भी रेप किया था। पुलिस ने पीड़िता की मां से पूछताछ की, मगर आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

बेटी के बारे में करता था अश्लील बातें

निशानेबाज ने शनिवार को पत्नी सहित एसएसपी आवास पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर ही महिला थाने में पीड़िता की एफआईआर दर्ज हुई।

शादी से पहले भी दुष्कर्म
रिपोर्ट में बताया कि अगस्त में पल्लवपुरम फेज वन में उसकी पत्नी मायके आई थी। 12 से 24 अगस्त के बीच कई युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गैंगरेप के बाद पीड़िता की क्लिप भी बनाई गई। इनमें से एक युवक शादी से पहले भी महिला से दुष्कर्म कर चुका था।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शनिवार रात में ही महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां को थाने बुला लिया। पूछताछ में उनकी मां ने ऐसी घटना से इनकार कर दिया। इसके बाद रविवार सुबह भी महिला थानाध्यक्ष पीड़िता को साथ लेकर पल्लवपुरम फेज वन गई। वहां आरोपियों के बारे में जानकारी की, मगर कुछ पता नहीं चला।

पीड़ित महिला बोलने और सुनने में अक्षम है। वह बोलती है, मगर स्पष्ट नहीं। इसकी वजह से पुलिस को भी आरोपियों के नाम पता मालूम करने में मुश्किल हो रही है।

बेटे और पति को मारने की धमकी
एफआईआर में पीड़ित निशानेबाज ने बताया कि उसकी पत्नी को आरोपियों ने बेटे और पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसके बेटे का फोटो जलाकर पीड़िता के दिल में इतनी दहशत भर दी कि वह किसी को कुछ बता न सके।

मामला संदिग्ध
निशानेबाज ने अपनी सास की भूमिका को लेकर सवाल उठाया, लेकिन पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है।

महिला थाना की इंस्पेक्टर रीता शुक्ला का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पल्लवपुरम गए थे। पीड़ित महिला के पति की तरफ से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। धारा 161 के बयान हो गए हैं। 164 के बयान सोमवार को पीड़ित महिला को कोर्ट के समक्ष पेश करके दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें