फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के बेटे की करतूत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की लूट

Fri, 31 Jan 2014 01:04 PM IST
अमर उजाला, सरसावा (सहारनपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बीज प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त साहब सिंह सैनी के बेटे और भाई के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी लूटने का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


साहब सिंह सैनी ने आरोपों को झूठा करार देते हुए इसे रुपयों के लेन देन का मामला बताया है।

गांव घंघोड़ निवासी हाजी हबीब का आरोप है कि साहब सिंह सैनी के बेटे सुधीर कुमार और नवादा निवासी उनका भाई अजय कुमार 12 सितंबर को उसके पास आए। उससे मारपीट की और जबरन अपने साथ ले गए।

इसके बाद आरोपियों ने उसे एक स्थान पर बंधक बनाकर एक कोरे स्टांप पेपर पर साइन करा लिए। फिर उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी लूट ले गए।

मामला दर्ज
हाजी हबीब का आरोप है कि उसने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर सरसावा थाने में धारा 323, 342, 392, 420, 467 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आरोप बेबुनियाद
साहब सिंह सैनी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि हाजी हबीब से करीब 12 लाख रुपए लेने थे, जिन्हें नहीं लौटा पाने पर उसने स्वयं ही स्टांप पेपर तैयार कराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी को सुपुर्दगी में दिया था। अब उसने उनके भाई और बेटे के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें