सामग्री
बासमती चावल एक कप, केसरिया रंग चुटकीभर, नारियल कसा हुआ 1/2 कप, घी दो बड़ा चम्मच, चीनी 1/2 कप, लौंग चार, दालचीनी एक छोटा टुकड़ा, तेजपत्ता दो टुकड़ा, सजाने के लिए सूखे मेवे कटे हुए।
विधि
सबसे पहले चावल को दस मिनट के लिए भिगोकर रखें। एक पैन में घी गर्म करें और उसमें लौंग, तेजपत्ता, दालचीनी मिलाएं।
फिर पानी में भिगोए चावल को डालकर हल्का भूनें। फिर अंदाज से पानी डालकर चावल को पकाएं।
चावल को केवल इतना पकाएं कि ये एक-दूसरे से चिपके नहीं। दूसरी तरफ अलग पैन में चीनी, केसरिया रंग और पानी एक साथ लेकर चाशनी बनाएं।
चाशनी जब तैयार हो जाए, तब इसमें तैयार चावल को अच्छे से मिलाएं। अब एक मनचाहे आकार की कटोरी लें और इसमें कद्दूकस किए हुए नारियल को बुरकें।
नारियल के अलावा आप इसमें और भी मेवा डाल सकती हैं। इसके बाद चाशनी वाले चावल को इसमें डालकर सेट करें।
फिर इसे अलग प्लेट में आराम से पलट दें और सूखे मेवे से सजा लें।