यूपी के खुर्जा में एक शादी समारोह में हुई मारपीट के दौरान कई बारातियों और घरातियों के सिर फूटे। मारपीट और हंगामे के बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
बताया जा रहा है कि खाने में खराब सब्जी परोसने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया।
पढ़िए- सांसद की पत्नी बोली, 'मेरे साथ हुआ है रेप'
इस बीच मौका पाकर दूल्हा वहां से भाग निकला। दूल्हे के भागने के बाद मामला और गंभीर हो गया। किसी तरह बवाल शांत हुआ लेकिन लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। आखिरकार वर पक्ष ने दुल्हन पक्ष को 4 लाख रुपए देकर मामला निपटाया और बिना फेरों के ही वहां से लौट आए।
दरोगा ने बाइक सवार को मारी गोली, गंभीर
वहीं, बुलंदशहर में एक दरोगा ने अपनी हरकत से फिर हड़कंप मचा दिया है। सोमवार सुबह आरोपी दरोगा ने बाइक पर जा रहे सफाई कर्मचारी को रोकने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं रुका तो दरोगा ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के कारण सफाईकर्मी वहीं पर गिर पड़ा। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा रेफर किया गया है।