एक महिला नर्स को बूढ़े मरीजों के साथ यौन उत्पीड़न करने और उसका क्लिप बनाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। मामला टॉरके, इंगलैंड का है जहां के एक सेवा गृह में रात की शिफ्ट में काम करने वाली 25 साल की क्रिस्टीना सेठी नर्स की नौकरी करती थी।
डेली मेल की खबर के मुताबिक यह महिला 101 साल के बूढ़े मरीजों तक का उत्पीड़न करती थी। वो बूढ़े और असहाय हो चुके मरीजों के साथ गलत हरकतें करती, उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित करती और ऐसा करते हुए वीडियो भी बनाती।
बेचारे बूढ़े मरीज अपनी पीड़ा किसी से कह पाने की स्थिति में नहीं थे और चुपचाच इस नर्स के अत्याचार सहते रहे। ये नर्स अपनी क्लिप बना कर अपने दोस्त को भेज देती थी। संयोग है कि इन्ही क्लिप के चलते ये नर्स पकड़ी गई और उसे जेल भेज दिया गया।
कोर्ट में मामला पेश किया गया जहां मालूम चला कि वह ऐसे वीभत्स वीडियो बनाती थी और अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी क्योंकि ये वीडियो उसे खुशी पहुंचाते थे। यहां तक की एक वीडियो तो साढ़े सात मिनट लंबा है।
पीड़ितों में दो महिलाएं और एक पुरुष हैं। जिनमें से एक महिला मानसिक रूप से अस्थिर है और पुरुष मरीज को तो उसने जानबूझ कर अपना शिकार बनाया क्योंकि वह कुछ भी याद नहीं रख पाते हैं।