फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप या हैवान: चार साल से बेटी से कर रहा था रेप

Sun, 11 Aug 2013 09:56 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के करावल नगर इलाके में 16 वर्षीय बेटी के साथ पिछले चार साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पिता के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी सपरिवार करावल नगर में रहती है। परिवार में पिता के अलावा मां और 19 वर्षीय बड़ी बहन है। शुक्रवार को 42 वर्षीय पिता ने पत्नी के घर से बाहर जाने के बाद अपनी बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बड़ी बेटी ने पिता का विरोध किया और भागकर बाहर आ गई।

पिता ने किया रेप, बेटी ने जन्मा बच्चा

मां के आने के बाद उसने पूरी आपबीती सुनाई। इसी दौरान वहां मौजूद छोटी बेटी ने भी पिता के करतूत के बारे में मां को बताया। उसने बताया कि पिता जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गत चार साल से दुष्कर्म कर रहे हैं। विरोध करने पर वह उसकी जमकर पिटाई भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से थी तलाश, प्रेमिका के फ्रीजर में मिली लाश

यह सब सुनने के बाद महिला अपनी दोनों बेटियों को लेकर करावल नगर थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने शिकायत के बाद 16 वर्षीय किशोरी की मेडिकल जांच करवाई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पेशे से टैक्सी चालक है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित किशोरी 12वीं कक्षा में पढ़ती है जबकि उसकी बड़ी बहन स्नातक कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें