यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खेत में पेशाब करने पर कुछ लोगों ने एक मासूम का गुप्तांग काट दिया।
घायल बच्चे को इलाज के लिए इलाहाबाद भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोराली गांव में हुई इस अजीब घटना ने लोगों को हिला दिया है। पांच साल के बच्चे रीताश पुत्र शेषराम का गुप्तांग काटकर गायब कर दिया गया।
घायल मासूम को लेकर परिजन थाने पहुंचे तो उसे कालाकांकर सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गुप्तांग काटकर गायब भी कर दिया
शेषराम ने अपने बेटे रीताश को घर के करीब ही स्थित आम का बाग देखने के लिए भेजा था। कुछ देर बाद वह खून से लथपथ रोता हुआ घर लौटा।
उसकी हालत देख परिजन परेशान हो गए। रीताश ने बताया कि बाग के करीब आटा चक्की चलाने वाले शिव आसरे मौर्य के घरवालों ने उसे मारापीटा।
अचानक परिजनों ने देखा तो उसका गुप्तांग गायब था और खून बह रहा था। परिजन उसे लेकर सीधे थाने पहुंचे तो पुलिस कालाकांकर सीएचसी ले गई।
अस्पताल में मौत से लड़ रहा है मासूम
वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नवाबगंज पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची और आरोपी शिव आसरे व उसके बेटे
को थाने ले आई।
पूछताछ में दोनों ने घटना की बाबत अनभिज्ञता जताई। नवाबगंज एसओ आरके सिंह चंदेल ने बताया कि दोनों के बीच कोई विवाद भी नहीं था।
घायल बालक का पिता भी कोई विवाद नहीं बता रहा है। आरोपी शिव आसरे की उम्र करीब 80 साल है। मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, बुधवार को उसकी हालत गंभीर हो गई है। वह मासूम बच्चा अस्पताल में मौत से लड़ रहा है।