एक शादीशुदा युवक की मुलाकात एक महिला से हुई। मुलाकात के बाद दोनों में मेलजोल बढ़ा और फिर युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।
लेकिन इस बात की सूचना जब युवक अरुण के पिता को मिली तो उन्होंने महिला से हकीकत बताई। अरुण शादीशुदा है और उसका बेटा भी है। यह सुनकर महिला के होश उड़ गए।
दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
उसने तत्काल पुलिस से शिकायत की। उसने बताया कि अरुण धोखा देकर उससे रेप करता रहा और दवा देकर तीन महीने का गर्भ भी गिरा दिया। पीड़िता ने आरोपी युवक के पिता पर भी मारपीट करने और जेवरात छीनने का आरोप लगाया है। यह मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है।
'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'
वृंदावन की रहने वाली एक महिला ने थाना सेक्टर-7 पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात बल्लभगढ़ के रहने वाले अरुण से हुई थी। मेलजोल बढ़ने के साथ अरुण ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर महिला ने उसे बताया कि वह दो बच्चों की मां है।
सेक्स के लिए बदल रहे थे बीवी, और...
फिर भी अरुण ने 13 मार्च, 2013 को उससे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। दोनों पति-पत्नी की तरह सेक्टर 7 में किराए के मकान में रहने लगे।
'होश आया तो मेरे तन पर कपड़े नहीं थे और...'
अरुण के पिता अमरचंद को शादी का पता चला, तो उन्होंने पीड़िता के साथ गाली-गलौच की। अमरचंद ने पीड़िता को बताया कि अरुण पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। आरोप है कि उन्होंने पीड़िता से मार-पीट भी की तथा जान से मरवाने की धमकी दी।
आरोप है कि इस झगडे़ में उसकी तीन तोले की सोने की चेन, बालियां और अंगूठी निकाल ली। इसके बाद अरुण उसे लेकर वृंदावन चला गया। अरुण ने कुछ समय साथ रहने के बाद झगड़ा करना शुरू कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।
उसने धोखे से दवा देकर उसके तीन महीने के बच्चे का गर्भपात भी करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।