फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्लीप स्टडी' के नाम पर 100 महिलाओं से रेप!

विज्ञापन
विज्ञापन
'स्लीप स्टडी' के नाम पर 100 से ज्यादा महिलाओं को ड्रग्स देकर उनका यौन उत्पीड़न करने वाले एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी डॉक्टर बेहद शातिर ढंग से ये कारनामा कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 54 वर्षीय आरोपी हिदेयुकी नोगुची ने खुद को डॉक्टर को तौर पर प्रचारित किया था और जापान में महिलाओं को दो साल की एक मेडिकल स्टडी का हिस्सा बनने के लिए विज्ञापन भी जारी कराया। उसने दावा किया था कि ये स्टडी नवंबर 2013 में खत्म होगी।

जापान की चिबा पुलिस ने बताया कि आरोपी ने राजधानी टोक्यो समेत कई अन्य शहरों से महिलाओं को बुलाया था। पीड़िताओं की लिस्ट में नाबालिग लड़कियों से लेकर 40 साल तक की महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

महंगे होटलों में बुलाया, ड्रग्स देकर बनाया MMS

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी का विज्ञापन देखकर दर्जनों महिलाओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी और मेडिकल स्टडी में शामिल होने पहुंचीं। जांच में पता चला कि आरोपी ने महिलाओं को होटलों और महंगे रिसॉर्ट में बुलाया।

महिला को झांसा देकर उसने ड्रग्स दिया और बेहोश होने के बाद उसने उनका रेप किया। आरोपी ने हर महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया।

आरोपी ने इसके बाद और भी घिनौना काम किया और उसने पीड़ितों का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालना शुरू कर दिया। जब तक पीड़ित महिलाओं को इसकी जानकारी होती उनका वीडियो लाखों लोग देख चुके थे।
विज्ञापन

पोर्न वेबसाइट्स को बेचा वीडियो

पुलिस के अनुसार, आरोपी नोगुची ने महिलाओं का अश्लील वीडियो पोर्न वेबसाइट के प्रोड्यूसर को भी बेचा। इसके जरिए उसने करीब 52 लाख रुपए कमाए। उसे मेडिकल ट्रेनिंग या प्रैक्टिस का कोई अनुभव भी नहीं था।

चिबा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान करीब 39 पीड़ितों का पहचान हुई है।  जो कि जापान के ही विभिन्न शहरों से हैं।

अभी तक आरोपी का शिकार बनीं पीड़ित महिलाओं का संख्या का सही पता नहीं चल सका है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने 100 से ज्यादा महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें