इलाहाबाद के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली इलाहाबाद विवि की छात्रा की फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील फोटो लीक करने का मामला सामने आया है। छात्रा इलाहाबाद विवि में लॉ स्टूडेंट है।
छात्रा को इसकी खबर उस वक्त लगी जब उसके फेसबुक पर अश्लील फोटो और कमेंट तेजी से पोस्ट किए जाने लगे। उसने इसकी जानकारी घरवालों को देकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। शिकायत कर्नलगंज थाने में दर्ज करवाई गई है।
छात्रा मूलरूप से बिहार की रहने वाली है और वह कर्नलगंज थाना क्षेत्र में रहती है। जानकारी के मुताबिक उसने फेसबुक आईडी बनाई थी लेकिन उसे दो वर्ष से आपरेट नहीं किया था।