फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती लड़की को पड़ी महंगी

Wed, 16 Apr 2014 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती करना एक बार फिर एक लड़की को काफी महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


हफ्ते भर पहले फेसबुक पर हुई इंटर की छात्रा के साथ दोस्ती के बाद लड़के ने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया।

युवक ने उसे शादी का झांसा देकर घरवालों से मिलाने के बहाने अपने घर ले आया था। छात्रा ने जब इसकी शिकायत आरोपी युवक के पिता से की तो उसने डांटकर भगा दिया।

पीड़िता की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

शादी की बात करने बुलाया था घर

जानकारी के अनुसार यूपी के देवरिया, रुद्रपुर की रहने वाली लड़की इंटरमीडिएट की छात्रा है।

कुछ दिनों पहले वह शाहपुर क्षेत्र के कृष्णानगर कॉलोनी में रहने वाले अपने मामा के घर आई थी।

आरोप है कि एक सप्ताह पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती गोरखनाथ नया गांव के रहने वाले एक युवक से हुई।

चैटिंग के दौरान युवक ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। आरोपी युवक बीए तृतीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद पिता ने भी डांटकर भगाया

मंगलवार दोपहर युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर अपने परिवार वालों से मिलने के लिए बुलाया।

छात्रा राजेंद्र नगर पहुंची, यहां से युवक उसे घर ले गया। लेकिन युवक के घर में कोई नहीं था।

आरोप है कि घर में उसने छात्रा से दुराचार किया। एक घंटे बाद आरोपी का पिता घर पहुंचा तो छात्रा ने आपबीती सुनाई लेकिन उसने दुर्व्यवहार करते हुए घर से भगा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें