फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में फंसाकर वह करती थी शोषण फिर...

Mon, 16 Jun 2014 05:16 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले प्रेमजाल में फंसाना, फिर बलात्कार का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देना। फंसने के डर से अगर कारोबारी रकम दे दे तो ठीक, वरना मुकदमा दर्ज कराकर समझौता करना।
विज्ञापन


जी, हां यूपी के मुरादाबाद में एक ऐसा ही गैंग कुछ इसी तरह से वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इसका भंडाफोड़ किया है।

पुलिस के अनुसार, मुरादाबाद के इटायला माफी गांव से शनिवार दोपहर लापता हुए सीमेंट कारोबारी रिहान को प्रेमजाल में फंसाकर अगवा किया गया था।

वारदात वाली रात ही करीब तीन बजे पुलिस ने उन्हें सिविल लाइंस के काजीपुरा गांव में एक बंद मकान से बरामद किया।

पहले प्रेमजाल में फंसाना, फिर रेप का आरोप

मौके से एक आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में पता लगा कि अपहरण और फिरौती मांगने की यह पूरी साजिश जयंतीपुर की एक महिला ने रची थी। पुलिस महिला व बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इटायला माफी में रहने वाले रिहान पुत्र हाजी मुन्ने शनिवार दोपहर एक फोन आने पर घर से बाईपास पर पेट्रोल भरवाने गए थे। तब से वह लापता थे।

परिजनों ने शाम को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रिहान का अपहरण हो गया और कुछ लोग फोन करके दो लाख रुपये मांग रहे हैं।

इसके बाद पाकबड़ा पुलिस हरकत में आई। जिस नंबर से फोन आया था। उसे ट्रेस करने के बाद पुलिस हरथला पहुंची। लेकिन कुछ पता नहीं लगा।

एक आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत आधा दर्जन फरार

देर रात एक युवक को पकड़ा गया, तब काजीपुरा के मकान से कारोबारी को बरामद किया गया। रिहान ने पुलिस को बताया कि सैंट्रो कार सवार कुछ लोगों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया था।

छोड़ने के एवज में पिता से दो लाख रुपये मांगे थे। गिरफ्तार आरोपी मुमताज पुत्र इमदाद निवासी जयंतीपुर नई बस्ती ने बताया कि एक महिला के कहने पर उन्होंने वारदात की।

इंस्पेक्टर पाकबड़ा तेजेंद्र यादव ने बताया कि रिहान के पास कई दिन से एक महिला के फोन आ रहे थे। शनिवार दोपहर उसी के फोन पर रिहान आरटीओ आफिस पहुंचे।

यहां सैंट्रो कार सवार झांसा देकर काजीपुरा ले गए। फिलहाल महिला और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रेप का आरोप लगाकर पहले भी की गई वसूली

पुलिस सूत्रों की मानें तो अपहरण करने वाली महिला ने काजीपुरा के घर में कारोबारी को ले जाकर बलात्कार करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया था। परिजन बने हुए उसके साथी हंगामा देख तुरंत मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद दो लाख रुपये में फैसला करने की बात कही। तब सीमेंट कारोबारी के घर पर फोन करके कहा गया कि तुम्हारे बेटे ने बलात्कार किया है और दो लाख रुपये लेकर आ जाओ।

रिहान के पिता को पहले दिल्ली रोड पर बुलाया गया, फिर हरथला रेलवे स्टेशन पर। लेकिन पुलिस पहुंच गई तो कोई नहीं आया। बताया जा रहा है कि बलात्कार का आरोप लगाकर इस गैंग ने पहले भी कई लोगों से लाखों रुपये ठगे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें