खंगाला जाएगा 7 से 10 नवंबर तक के कारोबारियों के यहां मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद का ब्यौरा
बड़े नोटों पर पाबंदी लगाने के बाद आनन-फानन में महंगे मोबाइल, टीवी, घड़ियां, कंप्यूटर, लैपटॉप बिकने की जांच कर आयकर विभाग कुछ लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। इस सत्यापन के तहत चार दिनों के भीतर कारोबारियों की ओर से बेचे गए महंगे आइटमों के खरीदारों का विवरण जुटाया जाएगा। कानपुर के एक इनकम टैक्स ऑफिसर ने बताया कि नोट बंद होने के बाद तीन-चार घंटे बाद ही एक-एक लाख रुपये तक के मोबाइल और टीवी बिके हैं। लखनऊ में इसकी जांच शुरू हो चुकी है। लखनऊ में आयकर टीमों ने जीपीओ, डाकघर, बैंक में पहुंचकर नोट जमा करने वालों के पहचान पत्र की भी जांच की। अब सभी जगहों पर जांच शुरू होगी।