फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के सामने ही बड़े भाई ने छोटे भाई का रेता गला

Mon, 17 Aug 2015 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मां को जान से मारने की धमकी देने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात शनिवार आधी रात लिसाड़ी गेट की रिहान गार्डन कॉलोनी में हुई। हत्या के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। रविवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रिहान गार्डन कॉलोनी निवासी आबाद उर्फ भूरा (25) पुत्र मेहर इलाही की शादी चार साल पहले सरधना निवासी गुलनाज उर्फ गुल्लो से हुई थी। शादी के बाद से ही विवाद के चलते गुलनाज मायके में रह रही थी।

कुछ समय पहले ही बेटी होने के बावजूद मायके वालों ने गुलनाज को नहीं भेजा था। जिसके कारण आबाद मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इस दौरान वह नशे का अभ्यस्त हो गया। नशीली गोलियों का सेवन करने से उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया और वह परिजनों और आसपड़ोस के लोगों से बात-बात पर झगड़ने लगा।
विज्ञापन

मां के सामने ही रेता भाई का गला

शनिवार आधी रात करीब तीन बजे नशे की हालत में ही आबाद अपनी पत्नी के मामा के घर लोहे की रॉड लेकर पहुंच गया था। गुलनाज को न भेजने पर उसने मामा को धमकी दे दी।

सूचना पर आबाद का बड़ा भाई मान उसे किसी तरह समझाकर घर लेकर आया। इसके बाद घर में ही मान और आबाद में तीखी नोकझोंक हो गई। मां ने जब बीचबचाव की कोशिश की तो आबाद ने गालीगलौज करते हुए उसे भी जान से मारने की धमकी दे दी।

इसके बाद आबाद और मान में मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान आबाद का चाकू से गला रेतकर मान घर से भाग गया। मां के सामने ही बेटे की हत्या से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पांच घंटे बाद पहुंची पुलिस

कत्ल की यह सनसनीखेज वारदात आधी रात को करीब तीन बजे हुई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना लिसाड़ी गेट पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। इस दौरान करीब पांच घंटे तक आबाद का गला कटा हुआ शव घर में ही पड़ा रहा।

रविवार सुबह करीब आठ बजे सीओ कोतवाली विनीत भटनागर और लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से आला कत्ल चाकू बरामद करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विनीत भटनागर, सीओ कोतवाली का कहना है कि आबाद नशे का अभ्यस्त हो चुका था। जिसके चलते वह अपने परिजनों के अलावा आसपड़ोस के लोगों से भी मारपीट करता था। बडे़ भाई मान ने छोटे भाई की हरकतों से परेशान होकर इस घटना को अंजाम दिया है। हत्यारोपी मान को जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें