फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पत्नी ने पति के साथ क्यों किया ऐसा!

Tue, 18 Mar 2014 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में चूर एक महिला ने अपने ही पति को मार डाला। जब उसका नशा टूटा तो हत्या का सबूत मिटाने की उसने कोशिश भी की, मगर मामले का खुलासा हो ही गया।
विज्ञापन


घटना हैदराबाद की है। जानकारी के अनुसार वी. नरसिम्हा (55) अपनी पत्नी रामुलम्मा (50) के साथ दिहाड़ी मजदूर का काम करता था। दोनों पिछले एक साल से एवी नगर में अपने एक 16 साल के बेटे के साथ रहते थे।

उनका बेटा तिरुमलेश भी घर के खर्च में उनकी मदद करता था, क्योंकि उसके उसके माता-पिता अपना ज्यादातर पैसा शराब में खर्च कर देते थे। दोनों हर वक्त नशे में डूबे रहते थे।
विज्ञापन

शराब का नशा उतरा तो समझ में आया

घटना वाले दिन जब तिरुमलेश काम से घर लौट रहा था तो उसने अपने पिता को सड़क किनारे बेसुध पड़े देखा। वह अपने पिता नरसिम्हा को सहारा देकर घर ले आया घर ले आया।

जैसे ही वे घर में घुसे, नरसिम्हा के मिट्टी से सने कपड़े देखकर रामुलम्मा भड़क उठी। उसने भी शराब पी रखी थी। उसने डंडा उठाया और अपने पति की अंधाधुंध पिटाई शुरू कर दी।

जब तिरुमलेश ने उसे रोकने की कोशिश की तो रामुलम्मा ने उसे खींचकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह लगातार अपने पति को लाठी से पीटती रही।
विज्ञापन

पड़ोसी ने लाश देखी और पुलिस बुलाया

अंधाधुंध पिटाई से नरसिम्हा के सिर पर कई चोटें लगीं और खून बहने लगा। उसी हालत में वह पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई। बाद में जब रात को रामुलम्मा का नशा उतरा तो उसे समझ में आया कि उसने क्या कर दिया।

तब तक तो बहुत देर हो चूकी थी। वह जल्दी-जल्दी घर को साफ करने लगी। तभी एक पड़ोसी ने नरसिम्हा की लाश देख ली और पुलिस को सूचित कर दिया।

वनस्थलीपुरम के इंस्पेक्टर पी. गोपाला कृष्ण मूर्ति ने कहा कि 'हमने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रामुलम्मा को हिरासत में ले लिया है। हत्या और सबूत मिटाने के मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें