फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनी: 60 रुपए के लिए बिछा दी दो लाशें

Thu, 19 Sep 2013 08:28 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
60 रुपए के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आए अपने पिता की भी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इस दोहरे हत्याकांड से मुजफ्फरनगर के पीनना गांव में सनसनी फैल गई।

राकेश गोयल अपने परिवार के साथ पीनना गांव में रहते हैं। बुधवार सुबह राकेश गोयल के बेटे दीपक की पडो़स में रहने वाली ओमवती के बेटे से रुपए को लेकर कहासुनी हो गई थी। ओमवती का बेटा अपने उधार के 60 रुपए मांग रहा था।

पुलिस के मुताबिक, दीपक रात में अपने दो साथियों के साथ ओमवती के घर पहुंच गया। बेटे से मारपीट की, तो बचाने के प्रयास में मां सामने आ गई। युवकों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


शोर सुनकर बाहर आए पिता राकेश गोयल ने बीच में आकर बेटे को रोकना चाहा। इसी दौरान उसने राकेश को भी गोली मार दी। इसके बाद बेटा अपने साथियों के साथ वहां से भाग गया। घायल राकेश को उठाकर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सीओ सिटी संजीव वाजपेयी और शहर कोतवाल सत्यपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। सीओ ने बताया कि रुपए के लेन-देन के विवाद में हत्या हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें