फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की वजह से फंस गया पूरा बॉलीवुड!

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट को मारने की साजिश रचने वाले रवि पुजारी गैंग के 14 बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने एक के बाद एक कई खुलासे किए हैं। पकड़े गए बदमाशों ने क्राइम ब्रांच से पूछताछ के तौर कई अहम राज खोले हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, डॉन रवि पुजारी का असली निशाना शाहरूख खान पर था। शाहरूख को धमकी देने की फिराक में लगे रवि पुजारी को जब उनका मोबाइल नंबर नहीं मिला तो उसने हाल ही में रिलीज हुई शाहरूख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की पूरी टीम को ही धमकी भरे मैसेज भेज दिए।

ऐसा करने के पीछे उसका मकसद शाहरूख तक अपना संदेश पहुंचाना था। यही नहीं, इस फिल्म में मोरानी ब्रदर्स ने पैसा लगाया था इसलिए डॉन ने एक तीर से दो निशाने साधे।
विज्ञापन

कैटरीना के कारण मोरानी पर कराया हमला!

महेश भट्ट पर हमले की साजिश का भंडाफोड़ होने के बाद पता चला था कि रवि पुजारी के निशाने पर बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे थे। शाहरुख के साथ फराह खान को भी निशाना बनाने की तैयारी थी।

यही नहीं, मशहूर गायक हिमेश रेशमिया और कई अन्य कलाकारों को भी डॉन ने धमकी दी थी। पूछताछ में पता चला है कि रवि पुजारी ने धमकी देने के लिए जिस नंबर का इस्तेमाल किया है वह ईरान का है।

हालांकि पुलिस का दावा है कि पुजारी ईरान में नहीं है। ऐसे में यही कहा जा रहा है कि इस घटना‌क्रम को किसी और के जरिए ईरान से अंजाम दिलाया जा रहा है। जोकि रवि पुजारी को कोई खास आदमी कर रहा है।

बता दें कि मोरानी ब्रदर्स के ऑफिस पर कराए गए हमले में पता चला था कि इसकी वजह कैटरीना कैफ थीं। दरअसल एक फोटो में कैटरीना और मोरानी काफी नजदीक बैठे थे और एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे थे। यह बात रवि पुजारी को बुरी लगी और उसने मोरानी पर हमले की सुपारी दे डाली।
विज्ञापन

हिंदू डॉन बनाना चाहता है पुजारी

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है रवि पुजारी ने अंडरवर्ल्ड में खुद की पहचान एक हिंदू डॉन के तौर पर बनाना चाहता है। इसके लिए उसने लगातार कोशिशें कीं।

यही नहीं, रवि पुजारी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने और वहां से पैसा वसूलने के लिए भी सितारों को धमकी देने शुरू कर दी।

हाल ही में ऐसा भी एक मामला सामने आया है जिसमें रवि पुजारी ने एक पत्रकार को इसलिए धमकी दे डाली क्योंकि उसने एक इंटरव्यू के दौरान उसे डॉन नहीं कहा।

इसके पहले भी वह ‌चिंदी डॉन कहने पर एक पत्रकार को धमकी दे चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें