फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 साल के टीचर ने 12 साल की लड़की से की छेड़छाड़

Mon, 11 Nov 2013 03:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता के दोमजुर इलाके से एक 62 वर्षीय शिक्षक को छठी क्लास की छात्रा को छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने कहा कि मेरी बेटी शनिवार शाम को चूड़ामणिपारा स्थित अरुप दत्ता के घर पर ट्यूशन पढ़ने गई थी। उस समय उनके घर पर कोई नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए दत्ता ने मेरी 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ की।

उन्होंने बताया कि जब वह घर लौटी तो उसका व्यवहार कुछ बदला हुआ था। उसके बाद उसने अपनी मां को सारी बात बताई। दत्ता ने उसे धमकी भी दी थी।

दोमजुर पुलिस थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरुप दत्ता को उस शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें