फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर अस्पताल में ही करने लगा शर्मनाक हरकत

Sat, 05 Oct 2013 07:14 PM IST
अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी के जिला अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं एक निजी कॉलेज की तीन नर्सिंग छात्राओं से ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर के छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोपी डॉक्टर ने छात्राओं से आपत्तिजनक सवाल पूछे और जब वे वहां से जाने लगीं तो वह छेड़छाड़ जैसी वहशियाना हरकतें करने लगा।

छात्राओं ने डॉक्टर का मौके पर ही कड़ा विरोध किया व घटना की जानकारी परिवारजनों को दी। परिवारजनों ने इसकी लिखित शिकायत जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सर्वेश सक्सेना से करने के साथ ही कोतवाली पुलिस को भी तहरीर दी।

देर शाम इस मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

शहर के पास स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रहीं 22 छात्राएं इस समय जिला अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। बृहस्पतिवार को तीन छात्राओं की ड्यूटी ओटी में लगाई गई थी।
विज्ञापन


छात्राओं का आरोप है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे ऑपरेशन के बाद डॉ. पीआर अग्निहोत्री ओटी से निकलकर बाहर वाले कमरे में आए और उनके पास बैठ गए।

इसके बाद डॉक्टर ने उन छात्राओं से आपत्तिजनक सवाल करने शुरू कर दिए। गंदे सवालों से परेशान छात्राएं वहां से उठकर चलने लगीं तो डॉक्टर ने उनके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया।

पुलिस ने शुरू की जांच
डॉ. सर्वेश का कहना है कि जिला अस्पताल में प्रशिक्षण ले रही एक निजी कॉलेज की नर्सिंग छात्राओं से ओटी में तैनात डॉक्टर द्वारा अभद्रता किए जाने की लिखित शिकायत परिवारजनों द्वारा की गई है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर जिला अस्पताल की ओटी में बृहस्पतिवार को तैनात आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 294, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें