फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने किया रेप? पता नहीं, नाबालिग ने बच्चे को जन्मा

Tue, 31 Dec 2013 10:48 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की दवा देकर नाबालिग लड़की से रेप किया गया। वह प्रेगनेंट हो गई। उसने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन उसे यह नहीं पता कि उससे रेप किसने किया था।
विज्ञापन


उस बच्चे को गोद लेने के लिए एक नर्स और उसके पति ने पहल की। अदालत ने दंपति को बच्चा गोद लेने की अनुमति दे दी है। पीड़ित नाबालिग ने बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया था।

बड़ी बहन से रेप, फिर छोटी बहन का कत्ल

14 वर्षीय लड़की ने गत वर्ष अगस्त में बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे को गोद लेने वाली महिला सरकारी अस्पताल में नर्स है, जबकि उसका पति सरकारी कर्मी है।

शादी के सात साल बाद भी उनकी कोई संतान नहीं है। दंपति ने अदालत में अर्जी दायर कर बच्चे को गोद लेने की अनुमति मांगी थी। जन्म के बाद से बच्चा दंपति के पास है।
विज्ञापन


जब 'खूनी' कोठी से निकले बच्चों के कंकाल

दंपति के मुताबिक, बच्चे के पिता की जानकारी उसकी मां को भी नहीं थी। नशे की दवा देकर उससे दुष्कर्म किया गया था। उन्होंने अपनी अर्जी में कहा कि बेहद कम उम्र होने के कारण बच्चे की मां उसे अपनाने, पालने-पोषने की स्थिति में नहीं थी। वह भविष्य में पैदा होने वाले सामाजिक व नैतिक हालातों के मद्देनजर बच्चे को अपने साथ नहीं रखना चाहती।
विज्ञापन


दिल्ली में द्वारका अदालत के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश आलोक अग्रवाल ने अपने आदेश में कहा कि बच्चे को उसकी मां ने छोड़ दिया है और उसे माता पिता की जरूरत है। दंपति पिछले एक वर्ष से बच्चे की देखभाल कर रहा है, इसलिए उन्हें बच्चे की जिम्मेदारी दिया जाना सही है।

अदालत की अनुमति मिलने के बाद नर्स कानूनी तौर पर बच्चे की मां बन गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें