फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 30 Nov 2013 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बढ़िया क्वालिटी की छह किलो हेरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार सदस्य हेरोइन की खेप पहुंचाने वाले सदस्य हैं। हेरोइन जम्मू-कश्मीर से लाई जाती थी।

स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर अत्तर सिंह की टीम को तीन-चार महीने से मादक पदार्थों की सप्लाई होने की सूचना मिल रही थी। एसआई जितेंद्र तिवारी व राकेश की टीम ने तफ्तीश शुरू की। आखिरकार पुलिस ने तीन आरोपियों राजस्थान निवासी विनोद कुमार और केरल निवासी मोसा कोया केपी व उमर फारूक बाडाजे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विनोद के कब्जे से पांच किलो हेरोइन बरामद की गई। विनोद ने पूछताछ में बताया कि वह गिरोह के सरगना केरल निवासी साबिर के लिए काम करता है। साबिर पहले कुवैत में रहता था। वह हेरोइन जम्मू-कश्मीर से लेकर आया था और उदयपुर में मोसा कोया को देनी थी। विनोद को दिल्ली से, जबकि मोसा कोया व उम्मर को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया। साबिर के कहने पर विनोद हेरोइन लाकर मोसा कोया को देता था।
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें