दिल्ली के मधु विहार इलाके में मंगलवार को एक युवती के फ्लाईओवर से कूदने के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसने अपने प्रेमी पर छह साल तक रेप करने का आरोप लगाया है।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक वसीम (27) को गिरफ्तार कर लिया है। उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समलैंगिक 'मां-बाप' ने पैसे के लिए कराया बेटे का 'रेप'
पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूलरूप से संभल की रहने वाली युवती ने मंगलवार को आनंद विहार फ्लाईओवर से अपने प्रेमी के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था।
योग गुरु ने किया विदेशी महिला से रेप
बीते पांच दिसंबर को वसीम ने एक अन्य युवती से सगाई कर ली और संबंधित फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। युवती को जब इसका पता चला कि वह वसीम से मिलने के लिए दिल्ली आई।
मंगलवार दिन में दोनों एक साथ घूमे। शाम को प्यार न करने का आरोप लगने पर 25 साल की युवती ने मोहब्बत साबित करने के लिए फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी। हादसे के बाद युवती के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया।
मधु विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।