फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश दोस्त से करने वाले थे गैंगरेप, तभी..

Fri, 22 Nov 2013 03:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने अपनी दोस्त को घर पर मिलने के लिए बुलाया। उसके घर पहुंचने पर उसने कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


उसके बाद उस युवक और वहां मौजूद उसके तीन दोस्त लड़की को हवस का शिकार बनाने वाले ही थे कि पड़ोसी को कुछ शक हुआ। उसके मौके पर पहुंचते ही चारो युवक वहां से भाग निकले।

मेडिकल जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके की है।

गुरुवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि जेजे कॉलोनी में 17 वर्षीय एक किशोरी के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में एक किशोरी बेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। देर शाम उपचार के बाद किशोरी होश में आई।

पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि उसके दोस्त ने मिलने के लिए बुलाया था। वहां तीन अन्य लोग पहले से मौजूद थे। दोस्त ने उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए दिया। जिसके पीते ही वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


किशोरी के बयान के बाद उसका मेडिकल करवाया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि नहीं हुई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवकों की मंशा किशोरी के साथ गैंगरेप करने की थी, लेकिन पड़ोसी के आ जाने की वजह से चारों वहां से फरार हो गए। पुलिस फरार युवकों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें